हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE SmackDown रिजल्ट्स, 27 June, 2025: John Cena की बेइज्जती, कंपनी को मिला नया चैंपियन, Jacob Fatu का कहर

WWE SmackDown के एपिसोड में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला. कंपनी ने शो को जोरदार बनाने की पूरी कोशिश की. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.

विज्ञापन
WWE

SmackDown: Night of Champions से पहले WWE SmackDown का अंतिम मजेदार रहा. सऊदी अरब में हुइ इस शो ने सभी का दिल जीत लिया. तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का भरपूर मनोरंजन किया. विमेंस डिवीजन ने भी अपना दम दिखाया. मेन इवेंट शानदार रहा. आइए SmackDown रिजल्ट्स पर एक नजर डालते हैं.

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन ने रिंग में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की. दोनों के बीच शुरुआत में स्टेयरडाउन हुआ. रैंडी ने कोडी को जे उसो के खिलाफ जीत के लिए बधाई दी. ऑर्टन ने कहा कि अभी उन्हें किंग ऑफ द रिंग ताज की जरूरत है. ऑर्टन ने कहा कि पिछले साल वह गुंथर से हार गए थे. कोडी ने ऑर्टन से जॉन सीना को लेकर कुछ सवाल पूछे. रोड्स ने क्लियर कर दिया कि वह ही किंग बनेंगे.

जिमी उसो का मैच और विमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

जिमी उसो का मुकाबला जेसी माटेओ के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. मैच की शुरुआत में जिमी का दबदबा देखने को मिला. मैच में सोलो सिकोआ ने भी दखल दिया. जिमी ने रिंगसाइड पर जेसी के ऊपर डाइव लगाकर उन्हें नीचे गिरा दिया. हालांकि, सोलो ने जिमी का पांव पकड़ लिया. इसका पूरा फायदा जेसी ने उठाया. उन्होंने जिमी को टूर ऑफ द आइलैंड्स लगाया और जीत हासिल की.

विज्ञापन

सोलो ने इसके बाद जिमी को नई ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए कहा. जिमी ने सोलो को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उसो को सिकोआ समोअन स्पाइक लगाने की कोशिश की लेकिन जेकब फाटू ने एंट्री कर उन्हें बचाया. फाटू ने जेसी को धराशाई किया. सोलो रिंग से भाग गए. उसो ने बाद में फाटू को बचाते हुए सिकोआ को सुपरकिक लगाई.

शो में जेलिना वेगा ने अपनी विमेंस यूएस चैंपियनशिप जूलिया के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. वेगा और जूलिया ने जीत के लिए सभी हदें पार कीं और एक-दूसरे के मूव्स को बखूबी अंदाज में काउंटर किया. मैच के अंत में वेगा मूनसॉल्ट लगाने से चूक गईं क्योंकि जूलिया ने घुटने से उनके ऊपर अटैक किया. इसके बाद जूलिया ने वेगा को नॉर्दर्न लाइट्स बम लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. इस तरह जूलिया नई विमेंस यूएस चैंपियन बन गईं.

विज्ञापन

जेड कार्गिल-ओस्का का इंटरव्यू और टैग टीम मैच

वेड बैरेट ने रिंग में कार्गिल और ओस्का का इंटरव्यू लिया. जेड ने कहा कि हर कोई ओस्का से डरता है लेकिन वह नहीं डरती हैं. कार्गिल ने साफ कर दिया कि वह ओस्का को हराने के बाद समरस्लैम में टाइटल जीतने के लिए जा रही हैं. ओस्का ने कहा कि जेड काफी मजबूत हैं लेकिन ताकत ही सबकुछ नहीं है. ओस्का ने बताया कि उनके पास स्किल और अनुभव है. अचानक नेओमी ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि उनके पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस की वजह से पावर है. कार्गिल ने नेओमी की ओर जाने के लिए ओस्का को रास्ते से हटाया लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. ओस्का ने कार्गिल की हालत खराब कर दी.

शो में DIY का मुकाबला एंड्राडे और रे फीनिक्स के साथ हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने खूब एक्शन दिखाया. फैंस ने भी तालियां बजाईं. सिएम्पा और जॉनी गार्गानो की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया. मैच के अंत में सिएम्पा घुटने से हमला करने गए लेकिन टर्नबकल पर जाकर फंस गए. इसके बाद फीनिक्स और एंड्राडे ने मुकाबले में जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ का सैगमेंट और टैग टीम चैंपियनशिप मैच

आर-ट्रुथ ने रिंग में जॉन सीना को बुलाया लेकिन एलिस्टर ब्लैक आ गए. एलिस्टर ने ट्रुथ को ब्लैक मास लगाकर धराशाई कर दिया.

शो में स्ट्रीट प्रॉफिट्स (एंजेलो डॉकिंस और मोटेंज फोर्ड) ने वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस औऱ जो गेसी) के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच की शुरुआत लूमिस और फोर्ड ने की. कुछ देर बाद रिंगसाइड पर DIY और मोटर सिटी मशीन गन्स भी आ गए. मुकाबले में मौजूद स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मुकाबले के अंत में गेसी ने डॉकिंस पर हेडबट से अटैक किया. लॉस गार्जा ने इसके बाद लूमिस को रिंग से बाहर खींच दिया. वहां से चीजें बिगड़ गईं. डॉकिंस ने लूमिस को लॉस गार्जा के ऊपर धकेल दिया. हालांकि, DIY ने डॉकिंस को रिंग से बाहर खींच दिया. इस तरह मैच DQ से खत्म हो गया. मैच के बाद सभी टैग टीम्स के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. अंत में स्ट्रीट प्रॉफिट्स का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन


लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच

टिफनी स्ट्रेटन ने नाया जैक्स के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच शुरु होने से पहले ही नाया ने टिफनी पर हमला कर दिया था. हालांकि, टिफनी ने बहुत जल्दी वापसी कर ली. दोनों ने एक-दूसरे पर कैंडो स्टिक से भी हमला किया. जैक्स ने टिफनी को रेलिंग में फेंक दिया. टिफनी को खतरनाक चोट लग गई. टिफनी ने इसके बाद स्टिक से नाया को धराशाई किया. टिफनी ने नाया को कुछ तगड़े मूव्स लगाए लेकिन वह 10 काउंट से पहले खड़ी हो गईं. नाया ने इसके बाद मुकाबले में पूरा कंट्रोल प्राप्त किया. दोनों ने एंट्रेंस रैंप पर भी एक-दूसरे पर हमला किया.

टिफनी ने नाया को टेबल पर खतरनाक पावरबॉम्ब देकर सभी को हैरान कर दिया. नेओमी ने एंट्री कर ब्रीफकेस कैश-इन की कोशिश की लेकिन टिफनी ने उन्हें रिंग से बाहर निकाल दिया. इसके बाद टिफनी ने नाया और नेओमी को जबरदस्त मूनसॉल्ट लगा दिया. अंत में टिफनी ने एप्रन पर खड़ी नाया पर ब्रीफकेस से हमला किया और वह रिंगसाइड में दो टेबल के ऊपर गिर गईं. रेफरी ने 10 काउंट किया और नाया उठ नहीं पाईं. इस तरह टिफनी ने मैच जीत लिया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट में जॉन सीना और सीएम पंक सैगमेंट हुआ. सीना ने पहले एंट्री की. उन्होंने कहा कि पंक हारने वाले हैं. उन्होंने द बेस्ट इन द वर्ल्ड का मजाक बनाया. पंक ने इसके बाद सीना के डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स गिमिक पर एंट्री की. पंक ने रैप करते हुए कहा कि सीना ने उनका पाइप बॉम्ब चुरा लिया और इस वजह से वह ठगनॉमिक्स कैरेक्टर में आए हैं. पंक ने सीना की जमकर बेइज्जती की. फैंस ने पंक के नाम के खूब चैंट्स लगाए. इस तरह शो का शानदार अंदाज में समापन हुआ.

ये भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी ने कोच को निकाला, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ने बीच सीजन MLC में छोड़ दी कप्तानी

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola