Saturday Night’s Main Event Match Card: WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर (भारत में 14 दिसंबर) को होने वाला है. ट्रिपल एच ने पिछले साल इस शो की शुरुआत कराई थी. अब ये बड़ा इवेंट बन गया है क्योंकि तगड़े मुकाबले इसमें बुक किए जाते हैं. इस बार का Saturday Night’s Main Event बहुत ही खास होगा. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. उन्हें लेकर पूरी दुनिया उत्साहित है.
वाशिंगटन, डीसी में होने वाले Saturday Night’s Main Event में इस बार चार ही मुकाबले रखे गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि NXT सुपरस्टार्स को भी मौका दिया गया है. एक तरह से कहा जाए तो ये NXT vs मेन रोस्टर शो है. सीना के रिटायरमेंट के दौरान डेवलपमेंट ब्रांड के स्टार्स को भी लाइमलाइट में रखा गया है और ये कहीं ना कहीं अच्छी बात है. सभी का फोकस सीना के मैच पर होगा. उन्हें ज्यादा समय दिया जाएगा. खैर हम आपको Saturday Night’s Main Event के ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
WWE Saturday Night’s Main Event में कौन-कौन से मैच होंगे?
- कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन) vs ओबा फेमी (NXT चैंपियन)- चैंपियन vs चैंपियन मैच
- बेली vs सोल रूका- सिंगल्स मैच
- जॉन सीना vs गुंथर- सिंगल्स मैच
- एजे स्टाइल्स, ड्रेगन ली vs जे’वॉन इवांस, लियोन स्लेटर- सिंगल्स मैच
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 12 दिसंबर, 2025: Cody Rhodes को मिली धमकी, दिग्गज की चौंकाने वाली हार
जॉन सीना का आखिरी मैच कहां देख सकते हैं लाइव?
Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को होने वाला है, लेकिन भारत में ये शो 14 दिसंबर को सुबह 6:30 से लाइव प्रसारित होगा. Saturday Night’s Main Event को भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख पाएंगे. ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. वैसे भारत में WWE के सभी शो Netflix पर आते हैं, लेकिन Saturday Night’s Main Event को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है.
ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने WWE फैंस को दी खुशखबरी, बड़ा बयान देकर अफवाहों पर लगाया विराम
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
54 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines