रिटायरमेंट मैच से पहले John Cena ने WWE फैंस को दी खुशखबरी, बड़ा बयान देकर अफवाहों पर लगाया विराम

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. शो में उनका मैच किस नंबर पर होगा, ये सबसे बड़ा सवाल है. इसे लेकर खुद सीना ने बड़ा बयान दे दिया है.

WWE

जॉन सीना को लेकर आई बड़ी खबर

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. गुंथर के साथ उनका मैच बुक किया गया है. बहुत जल्द सीना के 23 साल के ऐतिहासिक करियर का अंत हो जाएगा. खैर पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि सीना का मैच Saturday Night’s Main Event की शुरुआत में होगा. इस वजह से फैंस थोड़ा गुस्से में आ गए थे लेकिन अब सीना ने एक खुशखबरी देकर सभी को उत्साहित कर दिया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

Saturday Night’s Main Event का प्रसारण वॉशिंगटन, डीसी से होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मुकाबले शो के लिए रखे हुए हैं. गुंथर ने हाल ही में द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर सीना को रिटायर करने का सौभाग्य प्राप्त किया. कुछ खबरों के अनुसार सीना और गुंथर का मैच पहले हो सकता है. WWE की तरफ से अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

अपने आखिरी मैच से पहले Pat McAfee शो में जॉन सीना नज़र आए. वहां पर उन्होंने कंफर्म किया कि Saturday Night’s Main Event में उनका मैच अंत में होगा. सीना ने कहा,”ये तो पिज्जागेट है. मैं जिमी किमेल के शो में गया था. मैंने वहां पर कहा था कि मैं शो छोड़ रहा हूं. मैंने कहा कि मैं आमतौर पर जल्दी सो जाता हूं, लेकिन इस शो के लिए मुझे देर तर जागना पड़ेगा. लगता है कि लोगों ने मेरी बात का मतलब नहीं समझा. हम आखिरी नंबर पर हैं. मुझे नहीं पता कि ये अफवाह कैसे शुरू हुई. कुछ लोग जानबूझकर बवाल खड़ा कर देते हैं और लोगों को बात करने पर मजबूर कर देते हैं. इस चीज को समझना बहुत मुश्किल है.”

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी चीजें जो WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच को धमाकेदार बना सकती है

विज्ञापन

रिटायरमेंट से पहले भावुक हुए जॉन सीना

जॉन सीना को इस समय हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है. हाल ही में WWE ने एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रोस्टर के टॉप स्टार्स ने खास अंदाज में सीना को ट्रिब्यूट दिया. हैरान करने वाली बात है कि वीडियो में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी शामिल थे. इस वीडियो को देखने के बाद सीना भी भावुक हो गए. उन्होंने संदेश देते हुए सभी को धन्यवाद कहा. सीना ने कहा कि वो ये का कभी भी अकेले नहीं कर सकते थे.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 12 दिसंबर, 2025: Cody Rhodes को मिली धमकी, दिग्गज की चौंकाने वाली हार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ