Roman Reigns पर ‘जानलेवा’ हमला, चैंपियंस की कुटाई से मचा हड़कंप, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

बैकलैश 2026 के बाद WWE Raw का पहला एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी. आपको बताते हैं कि शो में क्या कुछ हुआ.

WWE

WWE Raw

WWE Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. हमेशा की तरह टॉप स्टार्स ने अपने फैंस का दिल जीता. मेन इवेंट में भी मजा आया. रोमन रेंस को जेकब फाटू ने खूब मारा. WWE का अगला इवेंट Saturday Night’s Main Event होने वाला है. इसका बिल्डअप शुरू कर दिया गया है. कुछ मैचों का ऐलान भी किया गया. कंपनी ने शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको बताते हैं कि Raw में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

फैंस को देखने को मिले तगड़े मुकाबले

द विज़न ग्रुप ने इस बार शो की शुरुआत की थी. पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस पर निशाना साधा. वहीं अन्य सदस्यों की बहस स्ट्रीट प्राफिट्स से हुई. विज़न का मुकाबला स्ट्रीट प्राफिट्स और जो हेंड्री से हुआ. मैच में रॉलिंस ने दखल दिया. इस वह से बेबीफेस टीम को जीत मिल गई. मैच के बाद भी बहुत बवाल देखने को मिला. पेंटा के सैगमेंट में भी रुसेव, ईथन पेज और जे’वॉन एवंस ने दखल दिया. इनके बीच जुबानी जंग देखने को मिली. बाद में रुसेव को बड़े मुकाबले में एवंस ने हराया. पेज और ब्री बैला के ऊपर भी जजमेंट डे ग्रुप ने हमला किया. इयो स्काई ने तगड़े मुकाबले में सोल रुका को मात दी.

विज्ञापन

ओबा फेमी का ओपन चैलेंज

एडम पीयर्स ने कहा कि ओबा फेमी के ओपन चैलेंज को कोई स्वीकार नहीं करने वाला है. फेमी बैकस्टेज गए और लॉस गार्जा पर हमला किया. फेमी ने रिंग में दोनों स्टार्स को खूब मारा. बाद में बर्टो के ऊपर जीत हासिल की. उनका दबदबा देखने को मिला. डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को हराकर AAA मेगा चैंपियनशिप रिटेन की. इस मैच में काफी बवाल मचा.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट में जेकब फाटू का कहर देखने को मिला. उन्होंने पहले जे उसो और जिमी उसो पर हमला किया. इसके बाद रोमन रेंस के साथ उनका ब्रॉल हुआ. रेंस ने उनके ऊपर चेयर से हमला किया. फाटू ने लगातार वापसी कर रेंस के ऊपर टोंगन डेथ ग्रिल मूव लगाया. फाटू ने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटककर उनकी हालत खराब कर दी. उनका दबदबा देखने को मिला. अंत में उन्होंने रेंस और द उसोज़ को हिट अटैक मूव से धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ