Brock Lesnar के नाम पर WWE कर रहा है फैंस को 'गुमराह', Triple H के ड्रामे का जल्द होगा पर्दाफाश!

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए थे. खैर अब द बीस्ट को लेकर रिपोर्ट में हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर खुलासा

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने एक चौंकाने वाली चीज की, जिसके बाद वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. लैसनर ने फैंस का अभिवादन किया और पॉल हेमन को गले लगाया. सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या सच में लैसनर ने संन्यास ले लिया है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो आगे जाकर वापसी करेंगे. WWE ने अपने वेबसाइट में भी लैसनर को लेकर काफी अदला-बदली की है. तमाम खबरों से ये ही लग रहा है कि लैसनर के नाम पर अब फैंस को गुमराह किया जा रहा है. एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

विज्ञापन

WWE ने उठाया बड़ा कदम

हाल ही में WWE ने वेबसाइट में ब्रॉक लैसनर को एलुमनी सेक्शन में डाल दिया था. इसके बावजूद उन्हें अभी भी एक्टिव WWE परफॉर्मर के रूप में दिखाया जा रहा है. PWInsider की एक रिपोर्ट के अनुसार लैसनर अभी भी WWE के रोस्टर में इंटरनल रूप से एक फ्री-एजेंट के रूप में सूचीबद्ध है. ये चीज बताती है कि कंपनी ने अभी उन्हें ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट कैटेगरी में नहीं डाला है. WWE द्वारा एक तरह से ये मजाक किया जा रहा है. कंपनी लगातार संकेत दे रही है कि लैसनर आगे जाकर वापसी करेंगे. अगर फ्यूचर में लैसनर वापस आते हैं, तो फिर ट्रिपल एच के इस ड्रामे का पर्दाफाश हो जाएगा. उन्हें तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. कहीं ना कहीं लैसनर को लेकर कंपनी ने चीजें अब क्लियर कर देनी चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Backlash के बाद WWE Clash in Italy 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा चुनौती?

क्या WWE SummerSlam 2026 में होगी वापसी?

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. मिनेसोटा से इसका प्रसारण होगा, जो ब्रॉक लैसनर का होमटाउन है. कहा ये जा रहा है कि लैसनर अपने घरेलू फैंस के सामने अंतिम मैच लड़ेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में भी ये बात क्लियर की गई है. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को ओबा फेमी ने हराया था. फेमी ने द बीस्ट को पांच मिनट के अंदर हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ