Backlash के बाद WWE Clash in Italy 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा चुनौती?

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. धीरे-धीरे इसका बिल्डअप भी किया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि WWE द्वारा Clash in Italy 2026 में कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE
1 / 6
Clash in Italy 2026

Clash in Italy Potential Match Card: हाल ही में WWE Backlash 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. उन्होंने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. खैर अब बारी Clash in Italy 2026 की है, जिसका प्रसारण 31 मई को होने वाला है. इसका बिल्डअप भी अब शुरू हो गया है. ट्रिपल एच ने जरूर वहां के लिए बड़े मैच बुक किए होंगे. आइए Clash in Italy 2026 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स vs गुंथर

कोडी रोड्स vs गुंथर 2 / 6

कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होना तय है. पॉल हेमन ने कर दिया है कि Clash in Italy में कोडी को गुंथर चुनौती देने वाले हैं. बहुत जल्द WWE द्वारा इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा. SmackDown में इनके बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs जेकब फाटू

रोमन रेंस vs जेकब फाटू3 / 6

Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस एक बार फिर अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं. दोनों की दुश्मनी तगड़ी चल रही है. Raw के एपिसोड में फाटू ने रेंस का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने इस बार द उसोज़ के ऊपर भी हमला किया है.

बैकी लिंच vs सोल रुका

बैकी लिंच vs सोल रुका4 / 6

Clash in Italy में बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं. पिछले हफ्ते रुका ने बैकी के ऊपर हमला किया था. इनकी राइवलरी अब देखने को मिल सकती है. रुका को हाल ही में Raw रोस्टर का हिस्सा बनाया गया है.

विज्ञापन

रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल

रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल5 / 6

जेड कार्गिल ने पिछले हफ्ते वापसी कर वुमेंस चैंपियन रिया रिप्ली पर हमला किया. Clash in Italy में दोनों के बीच रीमैच हो सकता है. रिप्ली ने रेसलमेनिया 42 में कार्गिल को हराकर ही चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इनकी राइवलरी शायद लंबे समय तक चलने वाली है.

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच6 / 6

द विज़न की लड़ाई इस समय स्ट्रीट प्राफिट्स और सैथ रॉलिंस से चल रही है. हाल ही में बैकलैश में ब्रेकर ने रॉलिंस को हराया था. अब Clash in Italy में सिक्स-मैन टैग टीम मैच देखने को मिल सकता है. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद जताई  जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन