WWE Raw प्रीव्यू (5 जनवरी, 2026): Roman Reigns कर सकते हैं वापसी, 3 टाइटल मैचों में मचेगा बवाल

WWE Raw का इस हफ्ते का शो बहुत ही शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ चैंपियनशिप मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. दिग्गजों की वापसी भी देखने को मिल सकती है. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE Raw Preview:

WWE Raw Preview: 5 जनवरी (भारत में 6 जनवरी) को होने वाला WWE Raw का एपिसोड जबरदस्त होगाा. कंपनी रेड ब्रांड के Netflix पर जाने की पहली सालगिरह मना रही है. WWE ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है, जिसमें सबसे बड़ा नाम क्रिस जैरिको का है. Raw का सीधा प्रसारण न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित बार्कलेज सेंटर से किया जाएगा. ट्रिपल एच साल के पहले रेड ब्रांड के शो में बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

Raw के एपिसोड में सबसे बड़ा मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. सीएम पंक अपने टाइटल को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक खतरनाक रही है. ब्रेकर जीत के प्रबल दावेदार लग रहे हैं. पंक को इस बार कड़ी टक्कर मिलने वाली है. मुकाबले में बवाल भी देखने को मिल सकता है. द विज़न के अन्य सदस्यों की दखलअंदाजी हो सकती है. ऐसा हुआ तो पंक का साथ देने के लिए रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं. पंक ने नवंबर 2025 में जे उसो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.

विज्ञापन

विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को रिया रिप्ली और इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इनकी दुश्मनी भी अभी तक तगड़ी रही है. रिया और स्काई की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों मुकाबला जीतकर नए चैंपियन बन सकते हैं. ओस्का और सेन की केमिस्ट्री भी जबरदस्त है. दोनों का हरा पाना काफी कठिन काम होगा.

विज्ञापन

विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

Raw में मैक्सिकन डुप्री विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच रीमैच होने वाला है. अभी तक डुप्री का पलड़ा राइवलरी में भारी रहा है. लिंच कह चुकी हैं कि वो अपना टाइटल किसी भी हालत में वापस लेकर रहेंगी. हो सकता है कि बैकी दोबारा चैंपियन बन जाएं. डुप्री ने भी अभी तक कमाल का काम किया है. देखना होगा कि वो टाइटल रिटेन कर पाएंगी या नहीं.

लिव मॉर्गन का मैच

सर्वाइवर सीरीज 2025 में लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से उन्होंने अभी तक मैच नहीं लड़ा है. Raw में इस हफ्ते वो भी एक्शन में नज़र आएंगी. लायरा वैल्किरिया के खिलाफ उनका मैच तय किया गया है. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. मॉर्गन के ऊपर सभी की नजरें होंगी. लंबे समय बाद वो इन-रिंग एक्शन में दिखेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ