WWE में कौन तोड़ेगा John Cena की 17वीं वर्ल्ड टाइटल जीत का महारिकॉर्ड? दिग्गज ने किया नाम का खुलासा

WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. सीना ने रिक फ्लेयर को पीछे कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब एक दिग्गज ने कहा है कि फेमस स्टार उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

John Cena: WWE में सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीतने का रिकॉर्ड जॉन सीना के नाम है. वो 17 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं. पहले वो रिक फ्लेयर के साथ 16 की बराबरी पर चल रहे थे. 2025 के रेसलमेनिया में चैंपियन बनकर सीना ने फ्लेयर को पछाड़ा. सीना खुद रिटायर हो गए हैं और उनके पीछे जो हैं वो भी रेसलिंग से दूरी बना चुके हैं. WWE दिग्गज जेबीएल ने कहा है कि सीना के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को रैंडी ऑर्टन तोड़ सकते हैं. ऑर्टन अभी तक 14 बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जेबीएल का बड़ा बयान

साल 2002 से लगातार वफादारी के साथ रैंडी ऑर्टन WWE में काम कर रहे हैं. उनके पुराने सभी साथियों ने संन्यास ले लिया है. ऑर्टन अभी भी एक्टिव हैं और रोस्टर में उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ है. ऑर्टन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. फ्यूचर में उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. ऑर्टन कह चुके हैं कि अभी उनका रिटायर होने का कोई मूड नहीं है.

विज्ञापन

हाल ही में वीडियो गेमर को जेबीएल ने अपना इंटरव्यू दिया. दिग्गज से वहां पर जॉन सीना के 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया. जेबीएल ने कहा कि ये काम रैंडी ऑर्टन कर सकते हैं. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि जॉन सीना के रिकॉर्ड को रैंडी ऑर्टन तोड़ सकते हैं. मुझे लगता है कि ऑर्टन बाकी सभी से बहुत अलग हैं. रैंडी रेसलिंग के लिए भगवान का एक तोहफा हैं. वो बहुत अच्छे हैं. उनके पिता भी वैसे ही थे. उनकी दादी भी महान थीं. रैंडी मौजूदा समय में एक अलग ही स्तर पर हैं. वो सीना से आगे निकल सकते हैं.”

विज्ञापन

WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन ने की वापसी

2026 का पहला WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. शो की शुरुआत द मिज़ ने की. उन्होंने कंपनी के प्रति अपना गुस्सा दिखाया. उनके सैगमेंट में रैंडी ऑर्टन ने धमाकेदार वापसी की. 3 अक्टूबर 2025 के बाद से पहली बार टीवी पर ऑर्टन नज़र आए. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. ऑर्टन ने फैंस को निराश भी नहीं किया. उन्होंने द मिज़ को जबरदस्त अंदाज में दो आरकेओ लगाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ