WWE Raw Results: WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. शो में धमाकेदार मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. गुंथर ने शो को शुरू किया. उन्हें फैंस ने खूब बू किया. एरीना में मौजूद दर्शकों ने अपने फेवरेट स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. मेन इवेंट में हमेशा की तरह बवाल देखने को मिला. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
गुंथर का सैगमेंट
शो की शुरुआत गुंथर ने की. उन्होंने जॉन सीना रिटायर करने पर खुशी जताई. उन्हें फैंस ने खूब बू किया. गुंथर ने सीना पर निशाना साधकर उनकी बेइज्जती की. गुंथर ने अनाउंस टेबल पर जाकर खुशी जताई. द रिंग जनरल ने कहा कि उन्होंने सीना को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया. गुंथर ने कहा कि अब उनका समय आ गया है. बैकस्टेज गुंथर से एडम पीयर्स ने कहा कि उनका काम हो गया है और वो एरीना से बाहर निकल जाएं. गुंथर का सामना पार्किंग में एजे स्टाइल्स से भी हुआ.
द उसोज़ का मैच
द उसोज़ का मुकाबला न्यू डे के साथ हुआ. जिमी उसो और कोफी किंग्सटन ने मैच की शुरुआत की. जे उसो और जेवियर वुड्स ने भी मैच में अपना दम दिखाया. दोनों टीमों ने मैच जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. मैच के अंत में जिमी ने न्यू डे के दोनों सदस्यों को सुपरकिक लगाए. जे ने रिंग के बार वुड्स पर स्पीयर लगाया. कोफी ने ट्रबल न पैराडाइज लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. जिमी ने उन्हें स्पीयर लगा दिया. इसके बाद उसोज़ ने कोफी को 1D लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
रिया रिप्ली और इयो स्काई का सैगमेंट
रिया रिप्ली और इयो स्काई रिंग में आईं. रिंग के बाहर रिया पर ओस्का ने मिस्ट डाल दिया. इसके बाद ओस्का और कायरी सेन ने मिलकर रिप्ली और स्काई पर हमला किया. WWE ऑफिशियल्स ने आकर सेन और ओस्का को रोका. रिंग के अंदर सेन ने टॉप रोप से रिया पर मूव लगाया, लेकिन स्काई ने वो खुद पर ले लिया.
WWE विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
मैक्सिकन डुप्री ने आईवी नाईल के खिलाफ विमेंस आईसी चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. डुप्री ने इस बार खतरनाक एक्शन दिखाया. डुप्री ने नाईल पर एंकल लॉक लगाया. नाईल ने इससे निकलने की कोशिश की लेकिन उन्हें सुपरकिक पड़ गई. डुप्री ने फिर से एंकल लॉक सबमिशन में आईवी को फंसाया. अंत में आईवी ने हार मान ली. इस तरह डुप्री ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया.
सीएम पंक का सैगमेंट
सीएम पंक ने रिंग में एंट्री की. उन्हें फैंस का जबरदस्त पॉप मिला. पंक बहुत गुस्से में दिखे. पंक ने कहा कि उन्हें पिछले दो रेड ब्रांड में में आने की अनुमति नहीं दी गई थी. पंक ने इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर पर निशाना साधा. पंक ने कहा कि ब्रेकर को उनकी पत्नी का नाम दोबारा नहीं लेना चाहिए. पंक ने कहा कि वो ब्रेकर की हालत खराब करने के लिए तैयार हैं. पंक ने ब्रेकर का बुरा हाल करने की कसम खाई. उन्होंने खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड कहा.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
स्टेफनी वकेर ने राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. निकी बैला ने मैच में दखलअंदाजी कर दोनों स्टार्स पर हमला किया. इस वजह से रेफरी ने मैच को रद्द कर दिया. निकी ने स्टेफनी के ऊपर खतरनाक अटैक किया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल के बीच मैच हुआ. दोनों स्टार्स ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मिस्टीरियो का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने अपने अनुभव से पॉल की हालत खराब की. लोगन ने चीटिंग की कोशिश भी की. मैच में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी आए. स्टेज पर दोनों के ऊपर सीएम पंक ने चेयर से हमला कर दिया. पॉल ने ब्रॉस नकल्स का इस्तेमाल करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. रे ने लोगन को 619 लगा दिया. वहां पर अचानक मिस्ट्री मैन ने आकर मिस्टीरियो को स्टॉम्प लगा दिया. इसका फायदा लोगन ने उठाया और मैच जीत लिया. पंक ने रिंग में चेयर के साथ एंट्री की. इसके बाद मिस्ट्री मैन ने फैंस के बीच जाकर अपना मास्क उतारा. वो मिस्ट्री मैन ऑस्टिन थ्योरी निकले. रिंग में पंक पर मौके का फायदा उठाकर ब्रेकर ने उन्हें तूफानी स्पीयर लगाया. ब्रेकर ने अंत में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के साथ जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें:-John Cena को इन 5 WWE स्टार्स ने चखाया मजा, रिटायरमेंट टूर में करारी हार देकर तोड़ी कमर
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines