John Cena को इन 5 WWE स्टार्स ने चखाया मजा, रिटायरमेंट टूर में करारी हार देकर तोड़ी कमर

WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर का सफल समापन हो गया है. सीना ने बड़े मुकाबले इस दौरान लड़े. कुछ स्टार्स के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना भी करना पड़ा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

जॉन सीना को किन WWE स्टार्स ने दी हार?

John Cena: WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म हो गया है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में उन्होंने आखिरी मैच लड़कर करियर खत्म किया. सीना अब कभी इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखाई देंगे. सीना का फेयरवेल टूर ठीक-ठाक रहा. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया. उन्हें बड़ी जीत भी नसीब हुई. यहां हम आपको पांच सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सीना को उनके रिटायरमेंट टूर के दौरान सिंगल्स मैच में हराया.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ

जॉन सीना की रिटायरमेंट टूर के दौरान आर-ट्रुथ के साथ भी राइवलरी रही. 20 जून को SmackDown में दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. सीना ने वहां पर खूब चीटिंग की. उन्होंने टाइटल से ट्रुथ के ऊपर हमला कर दिया था. इस वजह से DQ के जरिए उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. सीना उस दौरान बतौर हील रिंग में काम कर रहे थे.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड टाइटल हासिल किया था. इसके बाद दोनों के बीच SummerSlam 2025 में रीमैच हुआ. वहां पर कोडी ने सीना को हराकर चैंपियनशिप अपने पास वापस ले ली. SummerSlam 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में सीना ने फेस टर्न लिया था. मुकाबले के बाद उन्होंने कोडी के प्रति सम्मान जताया था.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. इसके बाद दोनों के बीच एक अंतिम मैच Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ. वहां पर लैसनर ने सीना की कमर तोड़ दी. द बीस्ट ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सीना को कुल सात एफ-5 लगाए थे. सीना की बुरी हालत देखकर फैंस भी रोने लग गए थे.

डॉमिनिक मिस्टीरियो

10 नवंबर को बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद दोनों के बीच Survivor Series में रीमैच हुआ. वहां पर लिव मॉर्गन ने वापसी कर मिस्टीरियो का साथ दिया. इस वजह से सीना को टाइटल गंवाना पड़ा. मिस्टीरियो दोबारा आईसी चैंपियन बन गए.

विज्ञापन

गुंथर

जॉन सीना ने अपना आखिरी मैच Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ लड़ा था. गुंथर ने लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट जीतकर सीना को रिटायर करने का सौभाग्य प्राप्त किया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच के अंतिम पलों में द रिंग जनरल ने सीना की हालत खराब कर दी थी. गुंथर ने सीना को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया और इसके बाद दिग्गज ने टैपआउट कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ