WWE में Triple H ने 24 साल पुरानी परंपरा का किया अंत, बड़े मैच का आयोजन नहीं कर फैंस का तोड़ा दिल

WWE ने 2025 में फैंस को शानदार मुकाबले दिए. इन बड़ी शर्तो वाले मैचों में रेसलर्स ने अपनी पूरी जान लगाई. ट्रिपल एच ने एक खास नियम वाले मैच को नहीं कराया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE के बड़े मैच को लेकर हुआ खुलासा

Hell in a Cell Match: WWE हमेशा अलग-अलग प्रकार के मैचों को कराने के लिए जाना जाता है. मुकाबलों में कुछ बड़े नियम होते हैं. ये सब दुश्मनी और फैंस की मांग पर भी निर्भर करता है. 2025 में भी WWE ने कई तरह के क्लासिक मुकाबले दर्शकों को दिए, जिसमें लास्ट मैन, स्टैंडिंग, स्टीज केज और आई क्विट सहित मुकाबले शामिल रहे. चौंकाने वाली बात ये है कि 2025 में हैल इन ए सैल मैच कंपनी द्वारा नहीं कराया गया. 2001 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. एक तरह से कहा जाए तो WWE ने 24 साल पुराने ट्रेडिशन का अंत कर दिया है.

विज्ञापन

WWE का चौंकाने वाला फैसला

फैंस हैल इन ए सैल मैच को बहुत पसंद करते हैं. कंपनी द्वारा इसका आयोजन हमेशा किया जाता है. इसमें बड़े स्टील केज के अंदर रेसलर्स को कम्पीट करना होता है. एक तरह से ये नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच होता है. इसमें रेसलर्स कोई भी कदम उठा सकते हैं. WWE ने पहली बार हैल इन ए सैल मैच का आयोजन 1997 में किया था. शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर के बीच टक्कर हुई थी. WWE ने 2001 से 2024 तक हर साल एक हैल इन ए सैल मैच जरूर कराया. 2025 में ट्रिपल एच ने ये काम नहीं किया. 24 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि इस बड़ी शर्त वाले मैच को प्राथमिकता नहीं दी गई.

विज्ञापन

WWE ने जारी की बेस्ट मोमेंट की लिस्ट

2025 में WWE में कई चौंकाने वाले पल देखने को मिले हैं. रेसलर्स का हील टर्न और फेस टर्न भी हुआ. जॉन सीना ने कमाल का काम किया. WWE ने 2025 के 25 बेस्ट मोमेंट्स की लिस्ट जारी की है. जॉन सीना के हील टर्न को पहले नंबर पर रखा गया है. Elimination Chamber 2025 में सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इस पल को भूल पाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ