WWE ने 2025 के 25 सबसे यादगार पलों की लिस्ट की जारी, जानिए किसे मिला पहला स्थान

WWE में 2025 में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा है. WWE ने अब बेस्ट मोमेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है.

WWE

WWE ने किया बड़ा खुलासा

WWE Best Moments: 2025 में WWE में कई खास चीजें देखने को मिली हैं. बिजनेस के मामले में कंपनी ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी है. सऊदी अरब के साथ भी बड़ी डील हुई है. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर ने फैंस के बीच उत्साह बनाए रखा. उनके कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिले. खैर अब WWE ने 2025 के टॉप-25 बेस्ट मोमेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुछ खतरनाक चीजें भी शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं कि पहले नंबर पर कंपनी ने किसे रखा हुआ है.

विज्ञापन

WWE ने जॉन सीना को दिया पहला स्थान

क्रिएटिव टीम के लिए 2025 काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. ट्रिपल एच की बुकिंग विवादों के घेरे में रही. इसके बावजूद कुछ कहानियों ने सभी का दिल जीत लिया. जॉन सीना ने फरवरी में हुए WWE Elimination Chamber में द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. WWE ने सीना के हील टर्न को पहला रैंक दिया है. सीना ने अपने करियर में हमेशा बतौर बेबीफेस ही काम किया था. अपने रिटायरमेंट टूर में उन्होंने बड़ा कदम उठाया. उनका रॉक के साथ जाना बहुत बड़ा पल था. एक बुरी चीज ये रही कि रॉक इसके बाद WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए.

विज्ञापन

https://twitter.com/FadeAwayMedia/status/2002762420901871695

जॉन सीना ने रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा. कंपनी ने इसे तीसरे रैंक पर रखा है. वहीं सैथ रॉलिंस के मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन को दूसरा स्थान दिया गया है. रेसलमेनिया 41 में जे उसो ने गुंथर को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था. इसे कंपनी ने चौथा स्थान दिया है. कुछ महीने पहले 10 साल बाद WWE में एजे ली ने वापसी की. WWE ने इसे पांचवें नंबर पर रखा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-इंजरी से जूझ रहे WWE के मेगास्टार की वापसी पर मंडराया खतरा, रिपोर्ट में आई दिल तोड़ने वाली खबर

जॉन सीना ने कब लड़ा अपना रिटायरमेंट मैच?

जॉन सीना अब WWE से रिटायर हो चुके हैं. हाल ही में 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. गुंथर ने उन्हें टैपआउट के जरिए करारी हार दी. मैच के बाद सभी ने सीना को ट्रिब्यूट दिया. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने रिंग में आकर अपना टाइटल सीना को दिया. ट्रिपल एच ने भी उन्हें गले लगाया. सीना अंत में अपने इन-रिंग गियर को उतारकर वहां से बैकस्टेज गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ