हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE रिजल्ट्स: John Cena के दुश्मन ने Roman Reigns के दोस्त को पीटा, मेन इवेंट में मचा खूब बवाल

WWE का होलीडे टूर जारी है. इसके तहत कंपनी ने न्यूयॉर्क के सिरेक्यूज स्थित वॉर मेमोरियल एरीना में लाइव इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच हुए.

विज्ञापन
WWE लाइव इवेंट में हुए बड़े मुकाबले

WWE Live Event Result: WWE ने हाल ही में कई सारे लाइव इवेंट आयोजित किए. होलीडे टूर के तहत कंपनी ने प्रोग्राम रखा हुआ था. कंपनी के टॉप स्टार्स ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. 1 जनवरी 2026 को WWE का कारवां न्यूयॉर्क के सिरेक्यूज स्थित वॉर मेमोरियल एरीना में पहुंचा. WWE द्वारा वहां पर आठ मुकाबले कराए गए, जिसमें चैंपियनशिप मैच भी शामिल थे. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए खतरनाक मैच हुआ.

ये भी पढ़ें:-26 साल की WWE हसीना का परवान चढ़ा इश्क, प्रेमी को KISS करते हुए रोमांटिक फोटो के साथ कंफर्म किया रिश्ता

WWE Live Event (1 जनवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?

-) लाइव इवेंट की शुरुआत में इयो स्काई और राकेल रॉड्रिगेज के बीच सिंगल्स मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच दिया. इयो ने शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

-) फ्रेक्जिओम (नाथन फ्रेजर और एक्जिओम) का मुकाबला न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स के साथ हुआ. कोफी और वुड्स को एक बार फिर निराशा हाथ ली. फ्रेजर और एक्जिओम को जीत मिली.

-) जेड कार्गिल ने बी-फैब के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में कार्गिल ने टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

-) द वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस, एरिक रोवन, जो गेसी और अंकल हाउडी) ने MFT (जेसी माटेओ. टाला टोंगा, टामा टोंगा और टोंगा लोआ) को हराया.

-) कार्मेलो हेज ने द मिज़ के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. हेज ने दिग्गज को हराकर टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

-) गुंथर और रोमन रेंस के दोस्त सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला हुआ. गुंथऱ ने हाल ही में जॉन सीना को रिटायर किया था. उन्होंने सैमी को करारी हार दी.

-) द विज़न के ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने वॉर रेडर्स के एरिक और आईवार को हराया.

विज्ञापन

-) मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. कोडी ने ड्रू को हराकर शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया.

(नोट: Wrestling BodySlam ने 27 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-नए साल पर भावुक हुए WWE दिग्गज John Cena, 2025 को याद कर फैंस को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola