WWE चैंपियन Roman Reigns का नया अवतार, व्हाइट हाउस में Triple H के साथ आइकॉनिक पोज ने मचाया तहलका

WWE रेसलमेनिया 42 के बाद से रोमन रेंस का जलवा कंपनी में जारी है. वो तगड़ा काम कर रहे हैं. इस बार रेंस एक खास इवेंट में नज़र आए. उनके साथ ट्रिपल एच भी मौजूद थे. दोनों की तस्वीर तुरंत ही वायरल भी हो गई.

WWE

इंटरनेट पर छाए रोमन रेंस (Photo: TKO Social Media)

Roman Reigns & Triple H: व्हाइट हाउस में इस बार UFC 250 इवेंट हुआ. वहां पर पर दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला. ट्रिपल एच और शेन मैकमैहन सहित WWE के कई बड़े स्टार्स ने एंट्री की. आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस अब बड़े स्टार बन चुके हैं. वो पिछले कुछ सालों से कंपनी का चेहरा बने हुए हैं. वो WWE के ब्रांड हैं. रोमन हॉलीवुड में भी काम करते हैं. इस वजह से वो बड़े-बड़े टॉक शो में जाते रहते हैं. UFC 250 इवेंट में रेंस ने भी शिरकत की. खास अंदाज में वो नज़र आए. ट्रिपल एच के साथ उनकी फोटो तुरंत वायरल हो गई.

विज्ञापन

WWE स्टार रोमन रेंस का नया अवतार

UFC 250 इवेंट में रोमन रेंस भी शामिल हुए. ये इवेंट फ्रीडम 250 सेलिब्रेशन के हिस्से के तौरपर व्हाइट हाउस में हुआ. रोमन के अलावा भी कंपनी के टॉप स्टार्स वहां पर नज़र आए. TKO ग्रुप ने अपने एक्स अकाउंट पर रोमन की तस्वीर शेयर की. रेंस ने भी बाद में इसे शेयर कर एक्नॉलेज किया. रोमन इस बार एक अलग लुक में टी-शर्ट पहने हुए नज़र आए. उनसे मिलने के लिए भीड़ भी एकत्रित हो गई थी. ट्रिपल एच भी रोमन के साथ कैमरे पर दिखे. द गेम ने अपना फेमस फिंगर प्वाइंट पोज भी दिया. रेंस और ट्रिपल एच बहुत ही खास दिखे. द गेम अक्सर फिंगर प्वाइंट पोज बैकस्टेज नए स्टार्स और नए चैंपियंस के साथ देते हैं. इस बार माहौल थोड़ा अलग था क्योंकि द गेम ने व्हाइट हाउस में पोज दिया था.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में जीती चैंपियनशिप

रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक बहुत बढ़िया रहा है. शुरुआत में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसमलेनिया 42 में अपने विरोधी के रूप में सीएम पंक को चुना. रेंस ने मेगा इवेंट में पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद से उनका टाइटल रन अच्छा चल रहा है. वो बैकलैश और क्लैश इन इटली में जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन कर चुके हैं. रेंस का चैंपियनशिप रन शानदार रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ