5 चौंकाने वाली चीजें जो Roman Reigns इस हफ्ते WWE Raw में करके फैंस के उड़ा सकते हैं होश

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी मजेदार होने वाला है. शो के लिए कुछ ऐलान पहले ही कर दिए गए हैं. रोमन रेंस भी वहां पर शिरकत करेंगे. वो बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेंस कौन सी बड़ी चीजें कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return: WWE में नाइट ऑफ चैंपियंस की तैयारियां चल रही हैं, जिसका आयोजन 27 जून को होगा. फैंस को बड़े सरप्राइज आने वाले हफ्तों में देखने को मिलेंगे. खैर इससे पहले सभी की नजरें इस हफ्ते Raw के एपिसोड पर होंगी. रोमन रेंस वहां पर एंट्री करने वाले हैं. पिछले हफ्ते वो रेड ब्रांड में नहीं आए थे. उन्हें लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं. सभी ट्राइबल चीफ के अगले कदम के बारे में जानना चाहते हैं. यहां हम आपको पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओपन चैलेंज

ओपन चैलेंज2 / 6

रोमन रेंस की राइवलरी जेकब फाटू के साथ खत्म हो गई है. फाटू को उन्होंने अपने ग्रुप में शामिल कर लिया है. अब रोमन एक बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका सकते हैं. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रख सकते हैं. रोमन इसके जरिए अपना दबदबा कायम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू को नसीहत

जेकब फाटू को नसीहत3 / 6

रोमन रेंस की ब्लडलाइन में जेकब फाटू शामिल तो हो गए हैं, लेकिन उनका मूड सही नहीं लग रहा है. वो द उसोज़ की बात नहीं मान रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया है. इस हफ्ते रोमन आकर फाटू को नसीहत दे सकते हैं. वो कह सकते हैं कि उन्हें उसोज़ की बात भी माननी पड़ेगी. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस के ऊपर निशाना

सैथ रॉलिंस के ऊपर निशाना4 / 6

सैथ रॉलिंस ने अभी तक रोमन रेंस के ऊपर खूब टिप्पणी की है. उन्होंने कहा था कि वो किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतेंगे. हालांकि, वो पहले ही राउंड में बाहर हो गए. अब रोमन उनके ऊपर निशाना साधकर उनका मजाक बना सकते हैं. हो सकता है कि दोनों का आमना-सामना हो जाए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट के ऊपर हमला

एलए नाइट के ऊपर हमला5 / 6

एलए नाइट भी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में नाइट ने ब्लडलाइन के लिए कड़े शब्दों का प्रयोग किया है. द उसोज़ के साथ उनकी बातचीत भी हुई है. रोमन रेंस अब इस हफ्ते उन्हें सबक सिखा सकते हैं. वो अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ब्लडलाइन में हो सकती है किसी की एंट्री

ब्लडलाइन में हो सकती है किसी की एंट्री6 / 6

रोमन रेंस अपनी ब्लडलाइन को और बड़ा करना चाहता है. इस वजह से उन्होंने जेकब फाटू के हाथों सोलो सिकोआ को भी घर वापसी का न्योता भेजा था. इस हफ्ते रेड ब्रांड में रोमन किसी अन्य स्टार को ब्लडलाइन में शामिल कर सकते हैं. हो सकता है कि वो जिला फाटू को लेकर आ जाएं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन