Clash in Italy 2026 से पहले WWE दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, खत्म हुआ 22 साल का शानदार सफर

WWE में एक फेमस स्टार ने शानदार काम किया था. वो बड़े ग्रुप का हिस्सा रहे थे. उन्हें 2011 में कंपनी ने रिलीज कर दिया था. बड़ी बात ये है कि उन्होंने अब रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

फेमस स्टार ने लिया रिटायरमेंट

WWE Legend Retire: WWE में पिछले कुछ सालों में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं. कई दिग्गजों ने रिटायरमेंट ले लिया है. मौजूदा समय में Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. खैर फैंस के लिए इससे पहले अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है. WWE दिग्गज माइकल टार्वर ने करियर खत्म करने का ऐलान कर दिया है. वो अब प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायर हो रहे हैं. टार्वर ने WWE में भी बहुत बढ़िया काम किया था. वो फेमस नेक्सस ग्रुप का हिस्सा रहे थे. टार्वर का 22 साल का रेसलिंग करियर शानदार रहा और अब वो इसे अलविदा कहना चाहते हैं.

विज्ञापन

माइकल टार्वर ने WWE में किया बढ़िया काम

Extreme Fight World में माइकल टार्वर 23 मई को अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने जा रहे हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. उनका मुकाबला नो से होगा. इसका प्रसारण ट्रिलर पीपीववी पर किया जाएगा. Extreme Fight World द्वारा शो को खूब प्रचार किया जा रहा है. शो में तगड़े मुकाबले रखे गए हैं. टार्वर के रिटायरमेंट मैच को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है.

विज्ञापन

2010 में नेक्सस ग्रुप ने WWE में डेब्यू किया था. टार्वर ने इस ग्रुप में बड़ी भूमिका निभाई थी. उनके साथ कंपनी के अन्य बड़े स्टार्स भी मौजूद थे. नेक्सस की कहानी को आज भी फैंस याद करते हैं. 2011 में टार्वर को WWE से रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में लगातार काम किया. NWA में उन्हें खूब सफलता मिली. वहां पर उन्होंने हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की. टार्वर का रेसलिंग में फुल-टाइम करियर 2019 तक ही रहा था.

विज्ञापन

माइकल टार्वर का बड़ा बयान

माइकल टार्वर ने अपने रिटायरमेंट की पुष्टि खुद ही कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “ये इमोशनल हफ्ता है. ये मेरी ऑफिशियल तौर पर विदाई है. मैं अपने 22 साल के करियर को खत्म कर रहा हूं. मैं अपने उन दो भाइयों के साथ खत्म कर रहा हूं, जिन्होंने 22 साल पहले बार्बरटन के एक छोटे से बार में मेरा साथ दिया था. जोश ई रॉबिंसन और लैमोंट विलियम्स. मैं अपने करियर के कुछ खास मोमेंट्स को साझा करूंगा. सभी को धन्यवाद. WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से लेकर रेसलमेनिया के मेन इवेंट और समरस्लैम के मेन इवेंट में भाग लेने तक धन्यवाद.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ