WWE SummerSlam 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns-Brock Lesnar को कौन देगा टक्कर?

WWE SummerSlam 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. कंपनी ने इसके लिए अभी से बड़े प्लान तैयार करने शुरू कर दिए हैं. दो दिन के इवेंट में बड़े मुकाबले रखे जाएंगे. आपको बताते हैं कि WWE द्वारा SummerSlam 2026 में कौन-कौन से मैच बुक किए जा सकते हैं.

WWE
1 / 9
WWE SummerSlam 2026

SummerSlam 2026 Potential Match Card: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त होने वाला है. कुछ सालों से इस इवेंट को दो दिन का कराया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी कर ली है. इसका मतलब है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में वो भी कम्पीट करेंगे. रोमन रेंस के इवेंट में बतौर चैंपियन उतरने की पूरी संभावना है. ट्रिपल एच ने जरूर तगड़े सरप्राइज देने का प्लान बनाया होगा. आइए SummerSlam 2026 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस2 / 9

SummerSlam 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं. इन दोनों के बीच पहले मैच का प्लान तैयार किया गया था, लेकिन रॉलिंस की इंजरी की वजह से शायद सब गड़बड़ हो गया. समर की सबसे बड़ी पार्टी में दोनों की टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर 3 / 9

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं. हाल ही में लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी की है. SummerSlam 2026 में लैसनर और गुंथर के बीच ट्रिपल एच द्वारा बड़ा मैच बुक किया जा सकता है. इस मुकाबले से बिजनेस को भी बहुत फायदा होगा.

कोडी रोड्स vs रैंडी ऑर्टन

कोडी रोड्स vs रैंडी ऑर्टन4 / 9

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ रैंडी ऑर्टन को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद ऑर्टन ने कोडी के ऊपर खतरनाक हमला किया था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. SummerSlam 2026 में दोनों के बीच रीमैच की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ vs रॉयस कीज

सोलो सिकोआ vs रॉयस कीज5 / 9

सोलो सिकोआ लंबे समय से रॉयस कीज को उनके ग्रुप में शामिल हो जाने के लिए कह रहे हैं. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में कीज को सिकोआ की वजह से हार का सामना करना पड़ा. SummerSlam 2026 में सिकोआ और कीज के बीच बड़ा मैच हो सकता है.

बैकी लिंच vs सोल रुका

बैकी लिंच vs सोल रुका6 / 9

आगामी Saturday Night's Main Event में बैकी लिंच और सोल रुका के बीच नॉन-टाइटल मैच होने वाला है. SummerSlam 2026 में दोनों के बीच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है. दोनों की टक्कर में बहुत मजा आएगा.

विज्ञापन

ओबा फेमी vs ड्रू मैकइंटायर

ओबा फेमी vs ड्रू मैकइंटायर7 / 9

ओबा फेमी की राइवलरी मौजूदा समय में ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. SummerSlam 2026 में फेमी का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर के साथ हो सकता है. मैकइंटायर और फेमी के बीच तगड़ा मैच होगा. दोनों कंपनी के बड़े स्टार हैं और एक बढ़िया मैच देने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर8 / 9

रेसलमेनिया 42 में मॉर्गन ने वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. वकेर मौजूदा समय में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. SummerSlam 2026 में दोनों स्टार्स के बीच रीमैच देखने को मिल सकता है. वकेर ने इस बात के संकेत दिए थे.

विज्ञापन

रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर

रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर9 / 9

SummerSlam 2026 में रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं. दोनों के बीच बड़ा मुकाबला हो सकता है. फैंस भी इनकी टक्कर देखना पसंद करेंगे. दोनों अब कंपनी की बड़ी स्टार बन चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन