5 कारण क्यों Brock Lesnar ने WWE रिटायरमेंट से वापस आकर बड़ी गलती की है, क्या फैंस के साथ हुआ धोखा?
WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर फैंस को चौंंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से वापस आकर सभी को हैरान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कुछ कारणों से लैसनर ने इस बार बड़ी गलती की है.

Brock Lesnar Return: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद अपने जूते और दस्ताने निकालकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने इसके जरिए बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. हाल ही में Raw के एपिसोड में लैसनर ने दोबारा वापसी करते हुए फेमी को चार एफ-5 लगाए. लैसनर ने वापस रिंग में आकर सभी को चौंका दिया. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों द बीस्ट ने WWE रिटायरमेंट से वापस आकर बड़ी गलती की है.
फैंस की भावनाओं के साथ खिलवाड़
2 / 6WWE द्वारा कई सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है और इस वजह से कंपनी के साथ सभी की भावनाएं जुड़ी हैं. दर्शकों की प्रतिक्रियाएं हमेशा मायने रखती हैं. लैसनर ने जब रिटायरमेंट लिया, तो फैंस की आंखों में आंसू आ गए थे. सभी ने उन्हें धन्यवाद किया. द बीस्ट ने वापस आकर कहीं ना कहीं फैंस के इमोशन के साथ खेला है.
ओबा फेमी को नुकसान
3 / 6ब्रॉक लैसनर ने आकर ओबा फेमी को खूब मारा. दोनों के बीच Clash in Italy 2026 में मैच होना पक्का है. फेमी के खिलाफ लगातार दूसरी बार हार के लिए लैसनर को बुक नहीं किया जाएगा. अगर फेमी की हार होती है, तो उन्हें नुकसान पहुंचेगा. अभी तक उन्होंने जो मोमेंटम प्राप्त किया है वो कहीं ना कहीं नीचे गिर जाएगा. इस वजह से भी लैसनर की वापसी बड़ी गलती है.
फैंस का शायद नहीं मिलेगा बढ़िया रिएक्शन
4 / 6ब्रॉक लैसनर अब आगे जाकर जब रिटायर होंगे, तो शायद फैंस का बढ़िया रिएक्शन उन्हें मिलेगा. सभी ये सोच सकते हैं कि इस बार भी लैसनर नाटक कर रहे हैं. इससे कहींं ना कहीं लैसनर की छवि को नुकसान पहुंचेगा. इस कारण से भी लैसनर ने वापस आकर बड़ी गलती की है.
नए स्टार्स को मौका नहीं मिलना
5 / 6ब्रॉक लैसनर को हमेशा बड़े मैचों और टाइटल मुकाबलों में ही डाला जाता है. बतौर पार्ट-टाइमर वो काम करते हैं. लैसनर अब आगे लगातार काम करेंगे तो नए स्टार्स को कम मौका मिलेगा. सभी की नजरें उनके ऊपर ही रहेंगी. इस वजह से अब लैसनर का रिटायरमेंट से वापस आना बड़ी गलती है.
पहले से पता होगा रिजल्ट
6 / 6अब ये लगभग क्लियर हो गया है कि ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. उम्मीद के मुताबिक उनका मैच गुंथर के साथ ही होगा. इस मुकाबले को लेकर अब ज्यादा उत्साह नहीं रहेगा क्योंकि मैच का संभावित नतीजा सभी को पहले से पता रहेगा. इसका मतलब है कि किसी को भी इससे फायदा नहीं होगा. इस कारण से भी उनका वापस आना बड़ी गलती है.