मां के निधन के बाद सालभर घर बैठा रहा WWE का सबसे भारी रेसलर, Vince McMahon ने हर हफ्ते सैलरी देकर की मदद

WWE में विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा नाम रहा. उन्होंने कंपनी को आगे ले जाने के लिए बहुत मेहनत की. खैर इस बार एक फेमस रेसलर ने उन्हें लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

विंस मैकमैहन को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Vince McMahon: कुछ साल पहले विंस मैकमैहन ने WWE को अलविदा कह दिया था. अब वो बहुत कम नज़र आते हैं. WWE को टॉप कंपनी बनाने के लिए विंस ने बहुत मेहनत की है. उनके ऊपर कई आरोप लगे और लोगों ने उन्हें दबाने की कोशिश भी की. विंस बिल्कुल भी पीछे नहीं हटे. कुछ पुराने रेसलर्स भी हैं जिन्होंने उनका काफी साथ दिया. दुनिया के सबसे भारी-भरकम रेसलर मार्क हेनरी ने भी WWE में कई सालों तक काम किया. विंस उनके ऊपर बहुत भरोसा करते थे. खैर हेनरी ने इस बार विंस को लेकर बड़ी कहानी का खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने क्या कहा?

विंस मैकमैहन और मार्क हेनरी का रिलेशन हमेशा बढ़िया रहा. विंस ने हेनरी की पर्सनली भी काफी मेहनत की. हाल ही में Nailz Knows पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर हेनरी आए. वहां पर उन्होंने कहा, “मेरी मांग गुजर गई थी. विंस मैकमैहन ने मुझसे कहा कि तुम अपनी मांग के बहुत प्रिय थे और इस वजह से यहां से चले जाओ. विंस ने कहा कि जब तुम तैयार हो जाओ, तब वापस आ जाना. मैं करीब एक साल तक WWE से बाहर रहा. विंस ने मुझे हर दिन, हर हफ्ते पैसे दिए. उन्होंने कभी कोई सवाल नहीं किया. विंस ने मेरी खूब सहायता की. वो मुझे ठीक महसूस कराने के लिए ऐसा करते थे. आप विंस के लिए जो चाहें कह सकते हैं. दुनिया के हर दूसरे आदमी की तरह विंस में भी कमियां हैं. मैं हमेशा ये देखता हूं कि तुम मेरे साथ कैसा बर्ताव करते हो. इस आधार पर मैं इंसान को परखता हूं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE चैंपियन Roman Reigns का नया अवतार, व्हाइट हाउस में Triple H के साथ आइकॉनिक पोज ने मचाया तहलका

विंस मैकमैहन के ऊपर लगे आरोप

विंस मैकमैहन का सफर इतना आसान नहीं रहा है. बीच-बीच में उनके ऊपर आरोप लगते रहे हैं. 2022 में विंस ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था. जनवरी 2023 में उन्होंने दोबारा वापसी की. 2024 में WWE से फिर से वो चले गए. दरअसल उनके ऊपर गंभीर आरोप लग गए थे. जेनेल ग्रांट केस में उनका नाम सामने आया था. इससे कंपनी को काफी नुकसान भी हुआ. वहां से भी WWE के क्रिएटिव हेड के तौर पर पूरी तरह से ट्रिपल एच ने जिम्मेदारी संभाली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ