WWE SummerSlam 2026 में होने वाले Brock Lesnar vs Oba Femi मैच में किस चीज की कमी है? दिग्गज ने कर दिया खुलासा

WWE समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. अब एक दिग्गज ने बताया है कि इस मैच में क्या चीज होनी चाहिए थी. उन्होंने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गज का बयान (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Match: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. ये समर का सबसे बड़ा इवेंट है. कंपनी इसे बहुत ही खास बनाने वाली है. बड़े स्टार्स इसमें कम्पीट करने वाले हैं. खैर कंपनी ने ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच भी तय कर दिया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मुकाबला होगा. इस बार फैंस को खूब बवाल देखने को मिलेगा. खैर इस मैच को लेकर तरह-तरह के बयान अब सामने आ रहे हैं. हॉल ऑफ फेमर बुकर टी ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने इनके मैच में क्या गड़बड़ी की है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी ने क्या कहा?

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने ओबा फेमी को लो-ब्लो लगाया और फिर एफ-5 दिया. फेमी ने खुद लैसनर को समरस्लैम में मैच के लिए चुनौती पेश की. उधर लैसनर ने भी कहा कि इस बार हैल इन ए सैल मैच होगा. खैर हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट पर बुकर टी ने लैसनर और फेमी के मैच को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि इस मैच में ओबा फेमी के पास चैंपियनशिप होनी चाहिए थी और ब्रॉक लैसनर उन्हें चुनौती देते. ये बहुत ही बेहतर होता क्योंकि मैच में अंडरडॉग की बात आ जाती. किसी को पता नहीं चलता कि कौन जीत रहा है. लोग सोचेंगे कि लैसनर अभी भी चैंपियनशिप जीत पाएंगे. अगर मैं मैच को बुक करता तो इस तरह ही करता”.

विज्ञापन

दोनों स्टार्स के बीच होगा तीसरा मैच

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी मार्च से चल रही है. अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी ने पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद लैसनर ने रिटायरमेंट के संकेत भी दिए. हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी कर ली. क्लैश इन इटली में दोनों के बीच दूसरा मैच हुआ था. वहां पर लैसनर विजेता बने थे. अब देखना होगा कि तीसरे मैच में किसकी जीत होती है. वैसे फेमी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ