Triple H की खराब बुकिंग का शिकार हैं ये 5 WWE रेसलर्स, तुरंत थाम लेना चाहिए AEW का दामन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच के ऊपर पिछले कुछ सालों से खराब बुकिंग के आरोप लगे हैं. इसे लेकर वो हमेशा विवादों में रहते हैं. कुछ बेहतर करने वाले रेसलर्स को द गेम आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं रहे. फैंस की मांग के बावजूद उन्होंने ये काम नहीं किया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Triple H: WWE में 2022 के बाद से क्रिएटिव हेड के रूप में ट्रिपल एच काम कर रहे हैं. विंस मैकमैहन के जाने के बाद तो पूरा कंट्रोल उनके पास आ गया. द गेम के एरा में कई चीजों में बदलाव देखने को मिला. बिजनेस के मामले में कंपनी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. रेसलर्स को पुश भी दिया जा रहा है. रोस्टर अब यंग टैलेंट से भरा हुआ है. द गेम के ऊपर हमेशा खराब बुकिंग के आरोप भी लगे हैं. उन्होंंने कुछ स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार आगे नहीं बढ़ाया. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंंगे जिन्हें AEW में चले जाना चाहिए क्योंकि वहां पर उनका करियर संवर सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट2 / 6

एलए नाइट की फैन-फॉलोइंग तगड़ी है. पिछले कुछ सालों में बतौर बेबीफेस उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. वैसे नाइट के पास अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी चाहिए. लगातार वो बढ़िया काम कर रहे हैं. हालांकि, ये चीज ट्रिपल एच को शायद दिख नहीं रही है. वो नाइट को आगे बढ़ाने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब नाइट को चुपचाप WWE छोड़कर AEW में चले जाना चाहिए. वहां पर उनका करियर संवर सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा3 / 6

शिंस्के नाकामुरा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. जब उन्होंने WWE में कदम रखा था तो उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा था. आज उनका कुछ अता-पता नहीं है. ट्रिपल एच के एरा में तो वो गायब ही रहे हैं. नाकामुरा को भी AEW में चले जाना चाहिए. वहां पर उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल हो सकता है. (Photo: WWE.com)

बेली

बेली4 / 6

बेली ने वुमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में बहुत मेहनत की है. हालांकि, इसका फल अब उन्हें नहीं मिल रहा है. ट्रिपल एच के एरा में उनकी बुकिंग भी बेकार ही  रही है. पिछला साल तो उनके लिए बहुत खराब रहा था. बेली को भी AEW में जाने के बारे में सोचना चाहिए. वहां पर वो अपना टैलेंट दिखा सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ग्रेसन वॉलर

ग्रेसन वॉलर5 / 6

ग्रेसन वॉलर के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. ट्रिपल एच ने उनका सही इस्तेमाल नहीं किया. रिंग में उनका प्रोमो और एक्शन जबरदस्त रहता है. फैंस भी उन्हें पसंद करते हैं. वॉलर का करियर AEW में जाने के बाद शानदार हो सकता है. उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए और तुरंत ही टोनी खान के प्रमोशन में कदम रखना चाहिए. (Photo: WWE.com)

जॉनी गार्गानो

जॉनी गार्गानो6 / 6

जॉनी गार्गानो भी WWE में टाइमपास कर रहे हैं. उनका कैरेक्टर ही किसी को समझ नहीं आ रहा है. गार्गानो को अब अपने फ्यूचर के बारे में सोचना चाहिए. उन्हें AEW में तगड़ा पुश मिल सकता है क्योंकि उनके पास गजब का टैलेंट है. गार्गानो का करियर वहां जाकर अच्छा हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन