The Great Khali समेत 5 WWE दिग्गज, जिन्हें रिटायरमेंट मैच के लिए रिंग में करनी चाहिए धमाकेदार वापसी

WWE में ट्रिपल एच एरा में कई बदलाव देखने को मिले हैं. दिग्गजों ने अपने करियर आखिरी मैच भी लड़ा, जिसमें गोल्डबर्ग और जॉन सीना शामिल है. कुछ ऐसे भी हैं जो करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. इन्हें अपने रिटायरमेंट मैच के लिए जरूर वापसी करनी चाहिए.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE का इतिहास काफी पुराना है. सालों से कंपनी द्वारा फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. कई रेसलर्स रेसलिंग के जरिए दौलत और शोहरत हासिल कर चुके हैं. किसी भी रेसलर का रिटायरमेंट लेना आम बात है. कभी ना कभी ये कदम उठाना पड़ता है. पिछले साल जॉन सीना ने करियर का आखिरी मैच लड़ा. इससे पहले गोल्डबर्ग ने भी रेसलिंग को अलविदा कहा. ट्रिपल एच के एरा में इस तरह की चीजें बहुत देखने को मिली हैं. खैर यहां हम पांच दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें रिटायरमेंट मैच के लिए रिंग में वापसी करनी चाहिए.

विज्ञापन

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली 2 / 6

द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE में एक्टिव होकर अच्छा काम किया. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. खली को अब WWE में रिटायरमेंट मैच के लिए वापसी करनी चाहिए. ट्रिपल एच ने उन्हें जरूर मौका देना चाहिए. इससे भारतीय फैंस जरूर खुश हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक3 / 6

द रॉक ने 2024 के रेसलमेनिया में टैग टीम मैच लड़ा था. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में वो अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. रॉक को भी अब अपने रिटायरमेंट मैच के लिए वापसी करनी चाहिए. रोमन रेंस के साथ उनका आखिरी मैच हो सकता है. इस ड्रीम मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)

स्टीव ऑस्टिन

स्टीव ऑस्टिन4 / 6

स्टीव ऑस्टिन 2022 में हुए WrestleMania 38 में नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने केविन ओवेंस के साथ मैच लड़ा था. दोनों दिन उनका जलवा देखने को मिला था. ऑस्टिन अभी भी मुकाबला लड़ सकते हैं. उन्हें अपने आखिरी मैच के लिए जरूर रिंग में दोबारा कदम रखना चाहिए. इससे कंपनी को भी बहुत फायदा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर5 / 6

अंडरटेकर का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. हालांकि, उनकी विदाई अच्छे अंदाज में नहीं हुई. उन्होंने 2020 के रेसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के खिलाफ आखिरी मैच लड़ा था. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. फैंस चाहते हैं कि टेकर को रिटायरमेंट मैच के लिए वापसी करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर भी इस चीज की मांंग उठ चुकी है. (Photo: WWE.com)

बतिस्ता

बतिस्ता 6 / 6

बतिस्ता ने WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ अंतिम मैच लड़ा था. बतिस्ता से इंटरव्यू में कई बार रिटायरमेंट मैच को लेकर सवाल पूछा जाता है. बतिस्ता वापसी की इच्छा जता चुके हैं. उन्हें एक बार वापस आकर दर्शकों को जरूर खुश करना चाहिए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन