Brock Lesnar करेंगे सऊदी अरब में तमाशा! इन 5 कारणों से WWE Night of Champions 2026 में हो सकती है वापसी

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा. सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स परफॉर्म करते हैं. ब्रॉक लैसनर की भी वहां पर एंट्री हो सकती है. वो बवाल मचा सकते हैं. कुछ कारणों से शो में उनका आना बनता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE में इस समय कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की कहानी इनमें से एक है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. 1-1 की बराबरी हो गई है. खैर क्लैश इन इटली के बाद से अभी तक टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आए हैं. अब उनकी वापसी नजदीक लग रही है.  Night of Champions 2026 का प्रसारण कुछ ही दिन बाद सऊदी अरब से होगा. वहां पर लैसनर के आने की संभावनाएं जताई जा रही है. यहां हम कुछ कारणों की बात करेंगे कि क्यों लैसनर सऊदी अरब में आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का काम खराब करने के लिए

ओबा फेमी का काम खराब करने के लिए2 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच बहुत जल्द तीसरा मैच होने वाला है. फेमी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं. फाइनल मुकाबला नाइट ऑफ चैंपियंस में होगा. ब्रॉक लैसनर वहां पर आकर फेमी के टूर्नामेंट जीतने के सपने को तोड़ सकते हैं. ये एक बहुत बड़ा कारण है कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में लैसनर की एंट्री हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सऊदी अरब के साथ बड़ी डील

सऊदी अरब के साथ बड़ी डील3 / 6

WWE ने सऊदी अरब के साथ 10 साल की डील साइन की है. इसके तहत साल में एक या दो प्रीमियम लाइव इवेंट वहां पर कराए जाएंगे. डील में एक चीज ये भी लिखी गई है कि बड़े स्टार्स सऊदी अरब में परफॉर्म करेंगे. इस बार नाइट ऑफ चैंपियंस का हिस्सा रोमन रेंस नहीं हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो शो फीका पड़ जाएगा. डील के चलते लैसनर को नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

फैंस को कर सकते हैं खुश

फैंस को कर सकते हैं खुश4 / 6

सऊदी अरब के फैंस को ज्यादातर पुराने रेसलर्स पसंद हैं. इस वजह से ही गोल्डबर्ग, अंडरटेकर, शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच जैसे दिग्गज वहां पर परफॉर्म कर चुके हैं. सऊदी में ब्रॉक लैसनर की फैन-फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. लैसनर इस बार नाइट ऑफ चैंपियंस में आकर वहां  के दर्शकों को खुश कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम 2026 को लेकर बड़ा ऐलान

समरस्लैम 2026 को लेकर बड़ा ऐलान5 / 6

ब्रॉक लैसनर अभी रिटायर नहीं हुए हैं. समरस्लैम 2026 का आयोजन उनके होमटाउन में होने वाला है. वहां पर वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में आकर लैसनर इस चीज का ऐलान कर सकते हैं. इसके बाद फैंस उन्हें लेकर ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे. ये भी एक बड़ी वजह है कि वो सऊदी अरब में आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)

अंतिम बार एक्शन में दिख सकते हैं

अंतिम बार एक्शन में दिख सकते हैं6 / 6

लगभग ये पक्का है कि ब्रॉक लैसनर समरस्लैम 2026 में रिटायर हो जाएंगे. इसके बाद वो इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. इससे पहले वो सऊदी अरब में अंतिम बार एक्शन दिखाने के लिए आ सकते हैं. ट्रिपल एच इस लिहाज से भी उन्हें नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए बुक कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन