'कभी रेसलिंग नहीं करूंगा', 6 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा बड़ा झटका

WWE के एक दिग्गज ने दोबारा रेसलिंग ना करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में क्या कहा.

WWE

WWE दिग्गज का ऐलान (Photo: WWE.com)

Batista: WWE में बतिस्ता का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने ‘कई सालों तक शानदार काम किया. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा. वो कई हिट फिल्में फैंस को दे चुके हैं. बतिस्ता 57 साल के हो चुके हैं. फैंस को कई सालों से उम्मीद है कि वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे. उन्हें लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं है. बतिस्ता ने खुद कह दिया है कि वो रेसलिंग नहीं करने वाले हैं. उनके इस बयान से कहीं ना कहीं फैंस का दिल जरूर टूटेगा.

विज्ञापन

WWE दिग्गज बतिस्ता का बड़ा बयान

बतिस्ता ने हाल ही में W.O.L.F. GYMS यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा, “रेसलिंग से दूर हटना मुश्किल होता है. ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं. इस वजह से रेसलर्स रिटायर होते हैं तो ये मजाक जैसा लगता है. वैसे रेसलर्स रिटायर नहीं होते हैं. वो पांच बार रिटायर होते हैं. सालों से लोग यही सोचते रहे कि मैं वापसी करूंगा. मैं रिटायरमेंट से बाहर आऊंगा. मैं ऐसा नहीं करूंगा. मेरा करियर किसी कहानी के शानदार अंत जैसा रहा है. मैं इसे खराब नहीं करना चाहता. मैं इसे खराब करने से पहले मेहनत-मजदूरी कर लूंगा. मैं अब कभी दोबारा रेसलिंग नहीं करूंगा”.

विज्ञापन

बतिस्ता का करियर रहा शानदार

बतिस्ता का WWE करियर धमाकेदार रहा है. बतिस्ता ने डेब्यू के बाद ही अपना ध्यान सभी की तरफ खींच लिया था. उन्होंने एवोल्यूशन ग्रुप ज्वाइन किया, जिसमें रिक फ्लेयर और ट्रिपल एच थे. बतिस्ता ने 2005 में रॉयल रंबल मैच भी जीता. बतिस्ता ने हॉलीवुड में काम करने के लिए रेसलिंग छोड़ दी. उन्होंने रेसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ नो होल्ड्स बार्ड मैच लड़ा था. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ