सऊदी अरब की धरती पर 2 WWE रेसलर्स पिंजरे में होंगे कैद, आर-पार के महामुकाबले में दुश्मनी का होगा अंत
WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. Night of Champions 2026 का बिल्डअप भी शो में हुआ. एक बड़े और खतरनाक मैच का ऐलान आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कंपनी ने कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन स्टार्स के बीच मैच होगा.

WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला धमाकेदार इवेंट Night of Champions 2026 होने वाला है. इसका आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. हमेशा की तरह शो में बड़े मुकाबले कंपनी द्वारा बुक किया जाएंंगे. मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार किया जा रहा है. सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स परफॉर्म करते हैं. खैर WWE ने एक खतरनाक मैच का ऑफिशियल ऐलान Night of Champions 2026 के लिए कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो स्टार्स के बीच खतरनाक भिड़ंत होने वाली है. (Photo: WWE.com)
Night of Champions 2026 में होगा भयंकर मैच
2 / 6आप सभी जानते हैं कि WWE में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच राइवलरी चल रही है. दोनों एक-दूसरे को बुरी तरह धोने के लिए तैयार हैं. रॉलिंस और ब्रेकर अपनी दुश्मनी को एक अलग लेवल पर ले जाकर खत्म करना चाहते हैं. Night of Champions 2026 में दोनों के बीच मैच बुक कर दिया गया है. (Photo: WWE.com)
मैच में जुड़ी है बडी शर्त
3 / 6सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच इस बार साधारण मुकाबला नहीं होने वाला है. दोनों के बीच स्टील केज मुकाबला होगा. दोनों बड़े पिंजरे के अंदर बंद होंगे. वहां पर दोनों का खून भी बह सकता है. इस मुकाबले में बाहरी दखलअंदाजी नहीं होगी. दोनों को खुद से ही लड़ना होगा. (Photo: WWE.com)
पहले भी हो चुके हैं मैच
4 / 6सैथ रॉलिस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं. WWE Backlash 2026 में रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं 1 जून को हुए Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को हार मिली थी. वहां पर ब्रेकर ने गलती से हेमन को स्पीयर मार दिया था. अब देखना होगा कि तीसरे मुकाबले में कौन जीतेगा. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को दिया झटका
5 / 6हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड मैच का हिस्सा सैथ रॉलिंस भी थे. सभी को उनकी जीत की उम्मीद थी. मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रॉलिंस को स्पीयर लगा दिया था. ब्रेकर की वजह से रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में नहीं होगा मैच
6 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त होने वाला है. कहा जा रहा था कि सैथ रॉलिंस किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. रॉलिंस पहले राउंड में ही बाहर हो गए हैं. अब रॉलिंस और रेंस का मैच रद्द हो गया है. (Photo: WWE.com)