हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE दिग्गज John Cena ने भारत में अपना पहला मैच कब लड़ा था? The Great Khali से भी हुई थी मुलाकात

WWE Saturday Night’s Main Event के बाद जॉन सीना रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. गुंथर के साथ उनका अंतिम मैच होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि भारत में सीना ने कब मुकाबला लड़ा था.

विज्ञापन
जॉन सीना ने भारत में दिखाया अपना दम

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना के 23 साल का करियर खत्म हो जाएगा. गुंथर के खिलाफ सीना अपना अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. फैंस उन्हें लेकर काफी इमोशनल हो रहे हैं. हर कोई उन्हें अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहा है. सीना की भारत में भी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. हर किसी की जुबान पर उनका नाम रहता है. यहां तक कि शादियों में कई दूल्हे तो उनके एंट्रेंस म्यूजिक के साथ स्टेज पर आते हैं. आपको बता दें, सीना भारत में भी आ चुके हैं. फैंस ने उन्हें इन-रिंग एक्शन में देखा है. कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा. यहां हम आपको बताएंगे कि सीना ने भारत में अपना पहला मैच कब लड़ा था.

जॉन सीना ने भारत में कब दिखाया अपना दम?

जॉन सीना ने भारत की धरती पर सबसे पहला कदम 2006 में रखा था. सीना किसी मैच के लिए नहीं आए थे. एक मीट एंड ग्रीट इवेंट के लिए सीना मुंबई पहुंचे थे. इस दौरान फैंस का जमावड़ा देखने को मिला था. हर कोई उनसे मिलना चाहता था. सीना ने भी अपने अंदाज में सभी को धन्यवाद कहा था. जॉन ने भारत में रेसलिंग को बढ़ावा देने की कसम भी खाई थी.

8 सितंबर 2023 को हैदराबाद में WWE का धमाकेदार लाइव इवेंट हुआ था. सीना ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया था. पहली बार वो भारत में इन-रिंग एक्शन में दिखाई दिए थे. WWE Superstar Spectacle के मेन इवेंट में सीना ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर इम्पीरियम के विंची और लुडविग काइजर को हराया था. Superstar Spectacle के लिए जब सीना की एंट्री का ऐलान हुआ था, तब टिकटों की बिक्री में एकदम उछाल आ गया था. कंपनी को इस इवेंट से काफी फायदा पहुंचा. पूरा एरीना खचाखच भरा हुआ था. सीना ने इसके बाद बैकस्टेज भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली से भी मुलाकात की थी. खली ने दिग्गज को हिंदी सिखाई, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Triple H ने बदल दी WWE SmackDown की टाइमिंग, 2026 की शुरुआत से इतने घंटे दिखेगा ताबड़तोड़ एक्शन

WWE Saturday Night’s Main Event में कब होगा जॉन सीना का मैच?

Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर (भारत में 14 दिसंबर) को होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए चार बड़े मैच बुक किए हैं. कुछ दिनों से लगातार खबरें सामने आ रही थीं कि जॉन सीना और गुंथर का मुकाबला शो की शुरुआत में होगा. फैंस इसे लेकर गुस्से में आ गए थे. अब सीना ने Pat McAfee शो के जरिए कंफर्म कर दिया है कि उनका मुकाबला मेन इवेंट में होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 में Brock Lesnar सहित दो अन्य दिग्गज होंगे WWE से ‘रिटायर’, कंपनी के प्लान का हुआ खुलासा


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola