2026 में Brock Lesnar सहित दो अन्य दिग्गज होंगे WWE से 'रिटायर', कंपनी के प्लान का हुआ खुलासा

WWE में बहुत जल्द जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म होने वाला है. 2026 में भी तीन दिग्गजों के रिटायर होने की संभावना है. इनके लिए कंपनी ने संभावित तौर पर बड़ा प्लान तैयार किया है.

WWE

क्या ब्रॉक लैसनर लेंगे अगले साल संन्यास?

Brock Lesnar: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया है. इसके अलावा बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. सीना अपना अंतिम मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. खैर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. WWE ने 2026 में तीन सुपरस्टार्स का रिटायरमेंट टूर प्लान किया है. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया गया है.

विज्ञापन

2026 में किन WWE दिग्गजों का होगा रिटायरमेंट टूर?

हाल ही में Chris Van Vliet पॉडकास्ट में जॉन सीना नज़र आए थे. उन्होंने वहां पर संकेत दिए कि ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2026 में रिटायर हो सकते हैं. इस शो का आयोजन मिनेसोटा में होने वाला है. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार, WWE कथित तौर पर ब्रॉक लैसनर, एजे स्टाइल्स और संभावित क्रिस जैरिको के रिटायरमेंट टूर का प्लान कर रहा है. मैल्टजर ने कहा,”खबरें आ रही हैं कि SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट ले लेंगे. मैं तारीख नहीं बता सकता लेकिन एक महीने पहले मैंने सुना था कि लैसनर, एजे स्टाइल्स और क्रिस जैरिको (अगर वह WWE में वापसी करते हैं) के रिटायरमेंट टूर की योजना बनाई जा रही है. स्टाइल्स ने अभी तक कंफर्म किया है कि वो 2026 में रिटायर होंगे. उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं बताया है. लैसनर की चर्चा भी इसमें शामिल है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event का फाइनल मैच कार्ड, जानिए कौन करेगा John Cena को रिटायर

WWE WrestleMania 42 तक ब्रॉक लैसनर का दिखेगा जलवा

हाल ही में हुए Survivor Series में ब्रॉक लैसनर एक्शन में नज़र आए थे. मेंस वॉरगेम्स मैच में वो द विज़न टीम का हिस्सा था. इस टीम को शानदार जीत मिली थी. लैसनर का जलवा अब WrestleMania 42 तक देखने को मिलेगा. इस मेगा इवेंट के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. हाल ही में 31 जनवरी 2026 को होने वाले रॉयल रंबल इवेंट का पोस्टर भी जारी हुआ, जिसमें लैसनर को भी शामिल किया गया है. इसका मतलब साफ है कि आने वाले महीनों में द बीस्ट ताबड़तोड़ एक्शन में दिखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ