Brock Lesnar ने WWE की बड़ी योजना ठुकराकर मचाई सनसनी, इस रेसलर के खिलाफ नहीं लड़ना चाहते हैं रिटायरमेंट मैच

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर रेसलिंग की दुनिया में अपने रिटायरमेंट की वजह से काफी चर्चा में चल रहे हैं. बहुत जल्द वो बड़ा कदम उठा सकते हैं. अब एक बड़ी खबर उन्हें लेकर आई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने कंपनी का प्लान ठुकरा दिया है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE रेसलमेनिया 42 से ब्रॉक लैसनर छाए हुए हैं. वहां पर उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर संकेत दिए कि वो रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. लैसनर ने बाद में Raw के एपिसोड में वापसी कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने अपनी राइवलरी ओबा फेमी के साथ जारी रखी है. कहा जा रहा है कि समरस्लैम 2026 में लैसनर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि लैसनर ने अपने शुरुआती रिटायरमेंट प्लान को ठुकरा दिया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आई बड़ी खबर

हाल ही में ऐसी खबरें आई कि ब्रॉक लैसनर को गुंथर रिटायर करेंगे. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपने प्लान बदल दिए हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दिग्गज विंस रूसो ने लैसनर और गुंथर के बीच मैच को लेकर कहा, “हम गुंथर की बात करते हैं. उनका काम है लोगों को रिटायर करना. उन्होंने जॉन सीना, गोल्डबर्ग और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया है. इसके बाद उन्होंने कुछ नहीं किया. मुझे लगता है कि लैसनर के रिटायरमेंट के पीछे ये ही वजह है क्योंकि सभी चाहते थे कि गुंथर को लैसनर आगे बढ़ाएं. लैसनर ने इसके लिए मना कर दिया. आपने गुंथर को जॉन सीना से तो आगे बढ़ाया लेकिन फिर उनके साथ कुछ नहीं किया. असल बात ये है कि लैसनर अपने कैरेक्टर और अपनी कमाई को बचाना चाहते हैं और ये बात मैं पूरी तरह से समझता हूं”.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का जल्द होगा तीसरा मैच

ब्रॉक लैसनर की राइवलरी ओबा फेमी के साथ चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी के खिलाफ हार मिली थी. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को हराया था. अब इनके बीच बहुत जल्द तीसरा मैच होने वाला है. इस बात के संकेत मिल चुके हैं. कंपनी ने अभी तक मेन रोस्टर में फेमी को तगड़ा पुश दिया है. लैसनर के साथ उनकी दुश्मनी ने भी फैंस का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ