सऊदी अरब की धरती पर ये 5 WWE रेसलर्स मचाएंगे तबाही! Night of Champions 2026 में हो सकती है धांसू वापसी

WWE Night of Champions 2026 को लेकर धीरे-धीरे फैंस का उत्साह बढ़ रहा है. सऊदी अरब की धरती पर एक धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट देने के लिए ट्रिपल एच तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर किन स्टार्स की जबरदस्त वापसी देखने को मिल सकता है.

WWE
1 / 6
Night of Champions 2026 (Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल मैच भी वहां पर होंगे. जो भी जीत हासिल करेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में हमेशा कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर मिलता है. कुछ रेसलर्स की वापसी हो सकती है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो वापस आकर तबाही मचा सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 2 / 6

ब्रॉक लैसनर का WWE Night of Champions 2026 में वापसी करना तय लग रहा है. ओबा फेमी वहां किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच लड़ेंगे. इस मुकाबले में लैसनर वापस आकर फेमी का काम खराब कर सकते हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. लैसनर और फेमी एक-एक मुकाबला जीत भी चुके हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

ड्रू मैकइंटायर भी वापसी की राह पर हैं. वो WWE Night of Champions 2026 में वापसी कर कोई बड़ा कारनामा कर सकते हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अब उन्हें रेड ब्रांड में शिफ्ट किया जा सकता है. मैकइंटायर अगर आए तो फिर सऊदी अरब के फैंस खुश हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड4 / 6

ब्रॉन्सन रीड कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. रीड ने भी वापसी के संकेत दिए हैं. वो WWE Night of Champions 2026 में आकर गर्दा उड़ा सकते हैं. उम्मीद के मुताबिक वो सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच होने वाले मैच में नज़र आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन5 / 6

रैंडी ऑर्टन रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार गए थे. इसके बाद से वो अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उनकी वापसी भी Night of Champions 2026 में हो सकती है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी अरब में रैंडी को बहुत सम्मान मिलता है. (Photo: WWE.com)

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर6 / 6

कुछ महीने पहले स्टेफनी वकेर भी इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गई थी. उनकी वापसी का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. Night of Champions 2026 में वकेर भी वापस आकर फैंस को तोहफा दे सकती हैं. उनके आने से भी दर्शक बहुत खुश हो जाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन