WWE में Roman Reigns को मिलेगा नया मैनेजर! दिग्गज ने दोस्ती का हाथ बढ़ाकर दिया चौंकाने वाला बयान

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. बतौर चैंपियन वो अच्छा काम कर रहे हैं. खैर अब एक दिग्गज ने उनके मैनेजर बनने की इच्छा जाहिर की है. वो रेंस को एक्नॉलेज करते हैं. आइए आपको बताते है कि किसने रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से वो लगातार टीवी पर बने हुए हैं. उन्होंने बैकलैश और क्लैश इन इटली में जेकब फाटू को हराया. रेंस ने अब अपनी नई ब्लडलाइन फिर से बना ली है, जिसमें द उसोज़ और फाटू शामिल हैं. इन्होंने रेड ब्रांड में बवाल मचाना शुरू कर दिया है. खैर अब रेंस के साथ पॉल हेमन नहीं हैं. करीब पांच साल रेंस के मैनेजर के रूप में हेमन ने काम किया था. ऐसा लगता है कि जल्द ही रेंस को नया मैनेजर मिल सकता है.

विज्ञापन

WWE में कौन बनेगा रोमन रेंस का मैनेजर?

रोमन रेंस की सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ है. पिछले साल रेसलमेनिया में हेमन ने रेंस को धोखा दे दिया था. खैर हाल ही में स्टीफन ए. स्मिथ ने हाल ही में अपने शो में WWE स्टार डैनहाउजेन को बतौर गेस्ट बुलाया. दोनों के बीच बातचीत हुई. इस दौरान स्मिथ ने बताया कि उनके मन में WWE में हील मैनेजर बनने का ख्याल आया है. स्मिथ ने इसके बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो रोमन को मैनेज करना चाहेंगे. स्मिथ ने कहा, “मेरे मन में हील मैनेजर बनने का ख्याल आ रहा है”. डैनहाउजेन ने दिया जवाब, “आप किसे मैनेज करना चाहेंगे? स्मिथ ने कहा, “मुझे नहीं पता. शायद रोमन रेंस. वो बहुत बड़े आदमी हैं और मैं उन्हें एक्नॉलेज करता हूं. वैसे भी मैं किसी छोटे-मोटे आदमी के साथ नहीं जुड़ता हूं”.

विज्ञापन

रोमन रेंस के लिए 2026 रहा शानदार

रोमन रेंस के लिए अभी तक 2026 बहुत ही शानदार रहा है. 2025 में उनकी बुकिंग कुछ खास अंदाज में नहीं की गई थी. इस साल की शुरुआत में रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रूप में चुनौती पेश की. रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. उनका टाइटल रन भी अभी तक बढ़िया रहा है. ट्रिपल एच ने जरूर उनके लिए बढ़िया प्लान आगे के लिए बनाया होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ