'John Cena जैसा हीरो नहीं बन सकता', WWE स्टार Seth Rollins ने खोला अपने करियर का सबसे बड़ा राज

WWE में जॉन सीना और रे मिस्टीरियो ने खूब वाहवाही लूटी है. सैथ रॉलिंस ने अब अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वो इनके जैसा नहीं बन सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE स्टार का बयान

Seth Rollins: WWE में जॉन सीना और रे मिस्टीरियो का बहुत बड़ा नाम है. दोनों दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं. इन्होंने बहुत उपलब्धियां हासिल की है. सीना ने पिछले साल के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. वहीं रे मिस्टीरियो अभी भी एक्शन दिखा रहे हैं. हाल ही में उन्हें AAA प्रमोशन का जनरल मैनेजर बनाया गया है. खैर WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने इस बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वो सीना और रे मिस्टीरियो के जैसे हीरो कभी नहीं बन सकते हैं. रॉलिंस का दिग्गजों के लिए प्यार उमड़ा है.

विज्ञापन

WWE स्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?

ESPN को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की. रॉलिंस ने कहा कि वो हमेशा विलेन की भूमिका निभाना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि वो जॉन जॉन सीना और रे मिस्टीरियो की तरह हीरो बनने में उतने अच्छे नहीं हैं. रॉलिंस ने कहा,”सच कहूं तो मैं हीरो बनने में उतना अच्छा नहीं हूं. थोड़े टाइम के लिए तो ठीक है. मैं जॉन सीना और रे मिस्टीरियो जैसा नहीं हूं. मैं खु से ऊब जाता हूं. लोग भी मुझसे परेशान हो जाते होंगे. मुझे विलेन बनना ज्यादा पसंद है. ये चीज मेरे ऊपर ठीक लगता है. जब मैं विलेन बनता हूं, तो मेरा सबसे पसंदीदा पल वो ही होता है”.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस को झेलनी पड़ती है आलोचना

सैथ रॉलिंस ने 2014 में रोमन रेंस और डीन एंब्रोज को धोखा देकर द शील्ड ग्रुप को तोड़ दिया था. रॉलिंस का कहना है कि फैंस आज भी उनसे इसे लेकर सवाल पूछते हैं. रॉलिंस ने इसी इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता है कि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है. हम जानते थे कि ये एक शानदार पल होगा क्योंकि हमारे बीच अच्छा रिलेशन था. मुझे वो पल अच्छे से याद है क्योंकि किसी ने हूटिंग नहीं की. एकदम सन्नाटा छा गया था. लोगों को पता ही नहीं चला कि आखिर क्या हुआ. किसी को यकीन नहीं हुआ. इसका बहुत गहरा असर हआ. मुझे नहीं लगता कि आज भी ये 2014 की बात है. 12 साल बाद भी लोग मेरे पास आकर पूछते हैं कि आपने शील्ड को धोखा क्यों दिया. मुझे आज भी आलोचना झेलनी पड़ती है”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ