WWE की 6 खूबसूरत हसीनाएं जो Roman Reigns की नई ब्लडलाइन में हो सकती हैं शामिल

WWE स्टार रोमन रेंस ने एक बार फिर नई शुरुआत कर दी है. वो धीरे-धीरे अपनी नई ब्लडलाइन बना रहे हैं. अब इसमें नए रेसलर्स शामिल हो सकते हैं. इस बार कुछ वुमेंस स्टार्स की एंट्री भी हो सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
नई ब्लडलाइन में कौन होगा शामिल?

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से वो लगातार एक्टिव हैं. द उसोज़ उनके साथ हैं. ब्लडलाइन के ही सदस्य जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. रेंस ने संकेत दिए हैं कि एक बार फिर वो अपनी नई ब्लडलाइन बनाने वाले हैं. इस बार फैंस को कुछ अलग चीजें देखने को मिल सकती हैं. यहां हम छह वुमेंस स्टार्स की बात करेंगे जो रेंस के फैक्शन का हिस्सा बन सकती हैं.

विज्ञापन

नाया जैक्स और लैश लीजेंड

नाया जैक्स और लैश लीजेंड2 / 6

नाया जैक्स और लैश लीजेंड पिछले कुछ समय से साथ में काम कर रही हैं. दोनों काफी ताकतवर महिलाएं हैं. रोमन रेंस और नाया एक ही परिवार से आते हैं. नाया पहले भी रेंस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. इस बार उन्हें मौका मिल सकता है. वो लैश लीजेंड के साथ मिलकर नई ब्लडलाइन में एंट्री कर सकती हैं.

विज्ञापन

नेओमी

नेओमी3 / 6

नेओमी पिछले साल प्रेग्नेंसी के कारण एक्शन से बाहर हो गई थीं. बहुत जल्द उनकी वापसी हो जाएगी. वो जिमी उसो की पत्नी है. रोमन रेंस और नेओमी एक ही परिवार के हैं. नेओमी आने वाले समय में वापसी कर नई ब्लडलाइन में शामिल हो सकती है. उन्हें नया किरदार मिल सकता है.

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर4 / 6

स्टेफनी वकेर भी अब वुमेंस डिवीजन में अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं. बतौर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन उन्होंने शानदार काम किया था. वो भी रोमन रेंस के साथ काम करना डिजर्व करती हैं. आगे जाकर वकेर नई ब्लडलाइन में शामिल होकर सभी को चौंका सकती हैं.

विज्ञापन

रॉक्सन परेज

रॉक्सन परेज5 / 6

रॉक्सन परेज ने जजमेंट डे में जबरदस्त काम कर खूब वाहवाही लूटी है. उन्होंने बता दिया है कि वो किसी भी फैक्शन में काम कर सकती हैं. परेज का करियर बहुत लंबा है. उन्हें कंपनी नई ब्लडलाइन में शामिल कर पुश दे सकती है. वैसे कहीं ना कहीं ये कंपनी का एक अच्छा कदम भी साबित हो सकता है.

सोल रुका

सोल रुका6 / 6

सोल रुका ने हाल ही में मेन रोस्टर में कदम रखा है. उनका फ्यूचर बहुत ही धमाकेदार रहने वाला है. रुका नई ब्लडलाइन ग्रुप के लिए एकदम फिट बैठती हैं. उन्हें रोमन रेंस के साथ काम करके फायदा मिलेगा. आगे जाकर वो ब्लडलाइन में शामिल हो सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन