5 मौजूदा WWE रेसलर्स जो Brock Lesnar से करते हैं सख्त नफरत, सामने देखकर ही खौल उठता है खून!

WWE में ब्रॉक लैसनर कई सालों से काम कर रहे हैं. रिंग में हमेशा ही वो गुस्से में रहे हैं. रोस्टर में कई ऐसे रेसलर्स रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल भी पंसद नहीं करते हैं. रिंग में लैसनर को देखकर इनका खून खौलता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर से कौन करता है नफरत?

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर ने अपना एक अलग लेवल बनाया हुआ है. कई सालों से टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. बतौर पार्ट-टाइमर भी उन्हें तगड़ा पैसा मिलता है. उन्हें टक्कर देना आसान काम नहीं है. रिंग में उन्होंने अपने गुस्से से कई बार आपा खोया है. लैसनर को कई रेसलर्स पसंद भी नहीं करते हैं. कुछ को उन्हें देखकर गुस्सा आता है. सामने देखकर ही उनका खून खौल जाता है. यहां हम आपको पांच मौजूदा स्टार्स के बारे में बताएंगे जो लैसनर से बहुत नफरत करते हैं

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस कई सालों से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. दोनों के बीच तगडे़ मुकाबले भी हो चुके हैं. लैसनर और रेंस ने हमेशा ही हदें पार की हैं. रेंस बहुत ज्यादा नफरत लैसनर से करते हैं. लैसनर को देखते हुए रोमन अपने सुपरमैन पंच और स्पीयर के लिए तैयार रहते हैं. रेंस कभी नहीं चाहते हैं कि लैसनर कभी भी रिंग में उनके सामने आएं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

सैथ रॉलिंस भी ब्रॉक लैसनर से नफरत करते हैं. दोनों की राइवलरी बहुत ही तगड़ी रही है. रॉलिंस और लैसनर अब कभी भी एक रास्ते पर नहीं आ सकते हैं. दोनों हमेशा रिंग में तबाही मचाने को तैयार रहते हैं. रॉलिंस भी नहीं चाहते हैं कि लैसनर कभी उनके सामने आएं. वो स्टॉम्प के लिए तैयार रहेंगे.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 6

2023 में ब्रॉक लैसनर ने बिना किसी वजह के कोडी रोड्स को खूब पीट दिया था. इनके बीच तीन मुकाबले भी हुए. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब कहर बरपाया. रोड्स भी लैसनर से नफरत करते हैं. कोडी के सामने जब भी लैसनर आएं है तो वो उनके ऊपर टूट पड़े हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर5 / 6

2020 से ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर भी एक-दूसरे के दुश्मन रहे हैं. मैकइंटायर भी लैसनर को पसंद नहीं करते हैं. इनके बीच सिर्फ एक ही मैच हुआ है. मैकइंटायर कई बार रीमैच की मांग भी कर चुके हैं. वो लैसनर को धराशाई करना चाहते हैं.

ओबा फेमी

ओबा फेमी6 / 6

मौजूदा रोस्टर में देखा जाए तो अब इस लिस्ट में ओबा फेमी का नाम भी जुड़ गया है. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी हरा चुके हैं. फेमी ने लैसनर का हाल खराब किया था. फेमी ने कहा है कि अब वो लैसनर को जान से मार देंगे. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो लैसनर से कितनी नफरत करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन