WWE Clash in Italy 2026 में होने वाले 4 खतरनाक मैचों का खुलासा, Roman Reigns-Brock Lesnar इटली में मचाएंगे गदर
WWE Clash in Italy 2026 को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. मैच कार्ड भी लगभग तैयार हो गया है. कंपनी के टॉप स्टार्स शो में हिस्सा लेने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि अभी तक कौन-कौन से मैच कंपनी ने तय किए हैं.

WWE Clash in Italy 2026 Match Card: Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. कंपनी पहली बार वहां पर प्रीमियम लाइव इवेंट करा रही है. इस वजह से बड़े मैच भी बुक किए गए हैं. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतेंगे. ट्रिपल एच फैंस को बड़े सरप्राइज भी दे सकते हैं. किसी खतरनाक स्टार की वापसी हो सकती है. खैर मैच कार्ड भी तैयार हो रहा है. आपको बताते हैं कि अभी तक कंपनी ने किन मैचों को Clash in Italy 2026 के लिए बुक किया है.
रोमन रेंस vs जेकब फाटू
2 / 6WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इनकी राइवलरी खतरनाक चल रही है. हाल ही में हुए बैकलैश में भी दोनों की टक्कर हुई थी. वहां पर रेंस ने अपना टाइटल रिटेन किया था.
कोडी रोड्स vs गुंथर
3 / 6WWE Clash in Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी राइवलरी में अभी तक गुंथर का दबदबा देखने को मिला है. कहा जा रहा है कि गुंथर इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. कोडी को तगड़ा झटका कंपनी द्वारा दिया जा सकता है.
रिया रिप्ली vs जेड कार्गिल
4 / 6WWE Clash in Italy 2026 में रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच भी मैच होगा. दोनों के बीच वुमेंस चैंपियनशिप मैच होने वाला है. पिछले महीने रेसलमेनिया 42 में रिप्ली ने कार्गिल को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब दोनों के बीच रीमैच बुक किया गया है.
ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी
5 / 6ब्रॉक लैसनर ने Raw में वापसी कर ओबा फेमी को चार एफ-5 लगाए. पॉल हेमन ने कहा कि लैसनर ने Clash in Italy 2026 में फेमी के खिलाफ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है. लैसनर और फेमी के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान अगले हफ्ते कर दिया जाएगा. इस मैच का होना भी पक्का है.
पहले घंटे में होंगे बड़े मैच
6 / 622 मई को हुए SmackDown के एपिसोड में ये ऐलान किया गया कि ESPN इस इवेंट के पहले घंटे का प्रसारण करेगा. कुछ ऐसा ही बैकलैश में भी देखने को मिला था. उम्मीद के मुताबिक रोमन रेंस का मुकाबला पहले घंटे में ही कंपनी द्वारा करा दिया जाएगा.