Ronda Rousey: रोंडा राउजी ने UFC में बढ़िया काम किया. इसके बाद उन्होंने WWE में एंट्री की. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. कुछ साल काम करने का बाद उन्होंने WWE को छोड़ दिया. राउजी ने WWE से जाने के बाद कई तरह के आरोप लगाए हैं. उन्होंने क्रिएटिव टीम के ऊपर अपना गुस्सा निकाला. इस बार तो राउजी ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि WWE बैकस्टेज में मेंस ने वुमेंस टैलेंट पर यौन संबंध बनाने का खूब दबाव डाला. राउजी की इस बात से रेसलिंग वर्ल्ड में खलबली मच गई है.
पूर्व WWE स्टार रोंडा राउजी का चौंकाने वाला बयान
रोंडा राउजी ने अपनी बुक Our Fight में रोंडा राउजी ने WWE में आने से पहले वहां के बैकस्टेज कल्चर के बारे में बड़ी बात कही है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऊंचे पद पर बैठे मेंस द्वारा वुमेंस स्टार्स पर एयरटाइम के बदले अश्लील डिमांड की जाती है. राउजी ने कहा, “WWE को वुमेंस की लैगेसी के बारे में शानदार वीडियो सैगमेंट बनाना पसंद है. सच्चाई ये है कि वुमेंस ज्यादातर नीचे स्तर पर ही रही हैं. लंबे समय तक उनहें मेंस कैरेक्टर्स की सेवा करने वाली सहायक की भूमिका तक ही रखा गया. एक ऐसा किरदार जो घटिया हरकतें करती हैं. समय-समय पर वुमेंस टैलेंट का स्तर बढ़ा और इनकी भूमिका में विस्तार किया गया. WWE खुद को इंटरटेन संगठन के रूप में प्रस्तुत करता है. यहां का कल्चर भी खराब रहा है. बड़े पदों बैठे मेंस बैकस्टेज वुमेंस टैलेंट पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालते थे और बदले में उन्हें अधिक समय देते थे. इतने सारे आरोप और उनका हिसाब रखना मुश्किल है. मुझे यकीन है कि WWE ने उनमें से कई को बैकस्टेज दबाने की कोशिश की होगी”.
ये भी पढ़ें:-‘छाती पर पांव रखो’, WWE रिंग में Brock Lesnar ने विरोधी को बड़ा स्टार दिखाकर जीता दिल, वीडियो वायरल
रोंडा राउजी ने AEW में रखा कदम
रोंडा राउजी ने कई बार इंटरव्यू में कहा कि वो अब दोबारा रेसलिंग करेंगी. उन्होंने WWE में भी वापसी पर मना कर दिया. हाल ही में रोउजी ने अपने कदम से सभी को चौंका दिया. उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया है. आते ही राउजी ने टोनी स्टॉर्म को चुनौती दी. राउजी को टोनी खान ने अच्छा पैसा भी दिया होगा. राउजी के AEW में जाने से वहां का वुमेंस डिवीजन अब काफी मजबूत हो गया है. कहीं ना कहीं ये AEW के भविष्य के लिए अच्छी चीज साबित होगी.
ये भी पढ़ें:-‘करियर खत्म’, Triple H ने WWE दिग्गज के रिटायरमेंट का किया ऐलान, 2023 में लड़ा था अंतिम मैच










