हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns की WWE में वापसी का ऐलान! दुश्मनों पर मंडराए संकट के बादल

WWE Night of Champions 2025 से पहले रोमन रेंस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. जानिए एक रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर क्या कहा गया है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Night of Champions 2025 काफी नजदीक है. सऊदी अरब में फैंस को जबरदस्त प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. बड़े मैचों का ऐलान किया जा चुका है. रोमन रेंस की वापसी का इंतजार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. ब्रेक पर गए हुए उन्हें लंबा समय हो गया है. SummerSlam 2025 से पहले उनकी वापसी तय है. उन्हें इस इवेंट के लिए कंपनी द्वारा एडवर्टाइज किया गया है.

रोमन रेंस कब वापस आएंगे यह किसी को नहीं पता. WWE ने भी इसे लेकर कोई जानकारी प्रदान नहीं की है. सभी उन्हें लेकर बस अनुमान लगा रहे हैं. खैर एक रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर दिल खुश कर देने वाला अपडेट सामने आया है. साफ पता लग रहा है कि रेंस बहुत जल्द अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं.

रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट

रेसलवोट्स के अनुसार रोमन रेंस की WWE में वापसी नजदीक है और हाल ही में उनका नाम कंपनी के अंदर इंटरनल रूप में सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि,”लगता है कि साल का वह समय फिर आ गया है. रोमन रेंस की वापसी नजदीक है. सूत्रों से पता चलता है कि हाल ही हफ्तों में उनका नाम इंटरनल रूप में सामने आया है. इससे संकेत मिलते हैं कि समरस्लैम से पहले रोमन वापसी के लिए तैयार हैं”.

विज्ञापन

रोमन रेंस अंतिम बार कब दिखे थे?

WrestleMania 41 नाइट-1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था. मुकाबले में पंक के कॉर्नर पर पॉल हेमन खड़े थे. उन्होंने अंत में पंक और रोमन को धोखा दे दिया था. उनकी वजह से रॉलिंस को जीत मिल गई. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर पंक और रोमन की हालत खराब की थी. तब से रोमन WWE टीवी पर दोबारा नजर नहीं आए हैं.

रोमन रेंस का अब पार्ट टाइम शेड्यूल हो गया है. 2025 में अभी तक उन्होंने सिर्फ 3 ही मैच लड़े हैं. हालांकि, उनके लगातार टीवी पर ना रहने से फैंस निराश हैं. कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि SummerSlam 2025 में रेंस किसी बड़े मैच में शामिल रहेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में भी यह बात कही गई है. WWE ने उनके लिए जरूर कोई तगड़ा प्लान बनाया होगा. वापसी के बाद एक बार फिर वह रॉलिंस और हेमन के खिलाफ जा सकते हैं. रॉलिंस ने हाल ही में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  WWE के 3 सुपरस्टार्स जो क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं, कौन है Virat Kohli का प्रशंसक?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola