Roman Reigns के WWE बैकस्टेज में ज्यादा दोस्त क्यों नहीं हैं? ट्राइबल चीफ ने सालों बाद खोला बड़ा राज

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. इससे पहले रेंस ने एक इंटरव्यू में कई सवालों का जवाब दिया. रेंस ने बताया कि उनके WWE में ज्यादा दोस्त क्यों नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस का बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. रेंस की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. खैर आपने देखा होगा कि रेंस के WWE बैकस्टेज में ज्यादा दोस्त नहीं है. ज्यादातर वो अपने ब्लडलाइन सदस्यों के साथ ही रहते हैं. रोमन को अपने काम से मतलब रहता है. खैर इस बार रेंस ने खुद ही बता दिया कि बैकस्टेज उनके दोस्त कंपनी में क्यों नहीं हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?

Nightcap को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने बैकस्टेज को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले हालात अलग थे. अब मैं एक अलग जगह पर आ गया हूं. लॉकर रूम में सभी का भाईचार होता है. हम एक टीम की तरह काम करते हैं. कोविड के समय में ट्राइबल चीफ गिमिक सामने आया था. तब मैंने सोचा था कि मैं अन्य लोगों जैसे नहीं रहना चाहता हूं. इस वजह से मुझे फैसले लेने पड़े. मेरे अब ज्यादा दोस्त नहीं हैं. मेरे पास परिवार है और अपने लोग हैं. जब तक मैं हूं तब तक ब्लडलाइन चलती रहेगी. मैं दोस्त बनाने वाले बिजनेस में नहीं हूं. मैं अब किसी के साथ घूमना या दोस्ती नहीं करना चाहता हूं”.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी काफी तगड़ी चल रही है. दोनों एक-दूसरे के ऊपर हमला भी कर चुके हैं. रॉलिंस ने दावा किया है कि वो चैंपियनशिप वापस लेकर रहेंगे. अब देखना होगा कि वो रॉलिंस के टाइटल रन का अंत कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ