FIFA World Cup फाइनल में अर्जेंटीना-स्पेन की जंग, ये 5 WWE दिग्गज लियोनेल मेसी की टीम को करेंगे सपोर्ट!
FIFA World Cup 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम भिड़ने वाली है. इस मुकाबले के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. कोई भी बाजी मार सकता है. खैर कुछ WWE स्टार्स हैं जो लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना को सपोर्ट कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

FIFA World Cup 2026: पूरी दुनिया की नजरें FIFA World Cup 2026 के ऊपर हैं. 20 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मैच होने वाला है. दोनों टीमों ने कमर कस ली है. अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी सभी के चहेते हैं. हर कोई उनकी टीम को विजेता बनते हुए देखना चाहते हैं. WWE रेसलर्स ने भी अभी तक फीफा में अपनी फेवरेट टीमों को चीयर किया है. अब बारी फाइनल मैच की है. यहां हम आपको पांच WWE दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को सपोर्ट करेंगे. (Photo: WWE.com & X)
रोमन रेंस
2 / 6रोमन रेंस फाइनल मैच में अर्जेंटीना को सपोर्ट करने वाले हैं. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया है. हाल ही में The Nightcap पॉडकास्ट में रोमन रेंस नज़र आए. वहां पर रेंस से 2026 FIFA World Cup के फाइनल मैच को लेकर सवाल पूछा गया था. रेंस ने कहा कि वो अर्जेंटीना का समर्थन कर रहे हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: कौन बनेगा FIFA World Cup 2026 का चैंपियन? WWE दिग्गज Roman Reigns ने की भविष्यवाणी
लिव मॉर्गन
3 / 6लिव मॉर्गन भी लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना को ही सपोर्ट करेंगी. वो मेसी की बहुत बड़ी फैन हैं. Sports Illustrated को हाल ही में मॉर्गन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने खुद को WWE का मेसी बताया. उन्होंने अपनी तुलना मेसी से की. (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर
4 / 6ड्रू मैकइंटायर भी लियोनेल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं. इस साल की शुरुआत में मैकइंटायर ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. आपको याद होगा मेसी ने कुछ साल पहले वर्ल्ड कप ट्राफी के साथ बेड पर एक तस्वीर शेयर की थी. कुछ उसी अंदाज में मैकइंटायर ने भी चैंपियनशिप के तस्वीर अपलोड की. फाइनल मैच में मैकइंटायर अर्जेंटीना को ही सपोर्ट करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक
5 / 6सीएम पंक भी लियोनेल मेसी के फैन हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो वो फाइनल मैच में अर्जेंटीना को ही सपोर्ट करेंगे. कुछ समय पहले The Late Run शो में पंक ने एंट्री की थी. वहां पर उन्होंने कहा कि मेसी उनके फेवरेट हैं. उन्होंने रोनाल्डो का नाम नहीं लिया था. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना
6 / 6जॉन सीना भी लियोनेल मेसी को फेवरेट खिलाड़ी मानते हैं. वो कई बार मेसी की तस्वीर भी शेयर कर चुके हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो वो भी फाइनल में अर्जेंटीना को ही सपोर्ट करेंगे. सीना फुटबॉली के बहुत बड़े फैन हैं. उनके नज़रें हमेशा बड़े मैचों पर बनी रहती हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: जिस WWE मंच में जॉन सीना ने रचा इतिहास, वहीं लियोनेल मेसी करेंगे बड़ा कारनामा!