Roman Reigns Look: प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सभी जगह उनका जबरदस्त क्रेज है. पिछले साल रेसलमेनिया 40 में रोमन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद से उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. इस साल भी वो कुछ बड़े मौकों पर ही नज़र आए हैं. खैर रेंस मौजूदा समय में WWE रिंग से गायब चल रहे हैं. इंस्टाग्राम पर अब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका नया लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है.
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने ढाया कहर
हाल ही में हुए Survivor Series में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थे. बेबीफेस टीम में रहकर उन्होंने जबरदस्त काम किया. उनके साथ द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स भी थे. तगड़े मैच में रोमन और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा था. द विज़न ग्रुप ने शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद कोडी और रेंस के बीच तनाव देखने को मिला. दोनों के बीच बातचीत हुई. वहीं रेंस ने पंक से हाथ मिलाया. इस मुकाबले के बाद से टीवी पर अभी तक रेंस नहीं दिखे हैं.
खैर रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. रेंस ऑल ब्लैक लुक पर खूब जच रहे हैं. उन्होंने गले में एक चेन भी पहनी हुई है. रोमन का अंदाज हमेशा की तरह इसमें बहुत ही धमाकेदार दिखा. उनकी बॉडी का शेप भी काफी तगड़ा नज़र आया. रेंस ने ये वीडियो पोस्ट कर फैंस को खुश कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-John Cena के रिटायरमेंट मैच से पहले WWE Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस
WWE Royal Rumble 2026 में दिखेगा रोमन रेंस का जलवा
Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में WWE ने इस बड़े इवेंट का पोस्टर जारी किया, जिसमें रोमन रेंस भी नज़र आ रहे हैं. कंपनी ने ये बात क्लियर कर दी है कि रेंस रॉयल रंबल में धमाल मचाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि वो मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनेंगे.
ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी मैच से पहले SmackDown में मचेगी तबाही! WWE को मिल सकता है नया चैंपियन
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines