The Usos: WWE में पिछले कुछ साल जे उसो के लिए बढ़िया रहे. उन्होंने रोस्टर में खुद को सिंगल स्टार के रूप में स्थापित किया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने उन्हें पुश भी दिया. अपने यीट गिमिक से जे ने काफी लोकप्रियता हासिल की. उन्हें फैंस का पूरा समर्थन मिला. खैर अब ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच ने उसो के सिंगल रन का अंत कर दिया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द उसोज़ ने बताया कि उनकी टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. एक तरह से कहा जाए, तो जे का डिमोशन कर दिया गया है.
WWE Raw में हुआ बड़ा ऐलान
Raw में एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने वॉर रेडर्स को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन की. इसके बाद न्यू डे ने भी रिंग में कदम रखा. तुरंत ही जे उसो और जिमी उसो भी आ गए. जिमी ने कहा कि द उसोज़ की टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. दोनों ने टाइटल जीतने के अपने इरादे क्लियर कर दिए. द उसोज़ ने न्यू डे पर निशाना साधा और हमला किया. जे और जिमी का आमना-सामना स्टाइल्स और ली से हुआ. खैर अब यह क्लियर हो गया है कि जे टैग टीम डिवीजन में अपने भाई के साथ काम करेंगे. WWE ने फिलहाल उनके सिंगल रन का अंत कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 में आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WWE ने किया बड़ा ऐलान
WWE Raw में अगले हफ्ते होगा बड़ा मैच
शो में ही द न्यू डे का इंटरव्यू बायरन सैक्सटन ने लिया. न्यू डे ने कहा कि द उसोज़ टाइटल जीतने के लायक नहीं हैं. ज़ेवियर वुड्स ने कहा कि अगले हफ्ते हमारी टक्कर उसोज़ के साथ होगी. वुड्स ने कहा कि वो कोफी के साथ मिलकर उसोज़ की हालत खराब कर देंगे. वैसे भी इन दोनों टीम्स का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों को ग्रेटेस्ट टैग टीम ऑफ ऑल टाइम में गिना जाता है. अब देखना होगा कि अगले हफ्ते किस टीम की जीत होगी. विजेता टीम को आगे जाकर स्टाइल्स और ली के खिलाफ टैग टीम टाइटल मैच मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-3 बड़ी बातें जो WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines