3 बड़ी बातें जो WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं

WWE Raw में इस हफ्ते तगड़ा बवाल मचा. इवेंट में स्टोरीलाइन्स को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. इस दौरान कंपनी ने फ्यूचर से जुड़ी कुछ चीजों के हिंट दिए.

WWE

WWE स्टार का अब नहीं दिखेगा जलवा

WWE Raw: WWE Saturday Night’s Main Event से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले. शो की शुरुआत गुंथर ने की. वहीं मेन इवेंट में लोगन पॉल और एलए नाइट के बीच मैच हुआ. नाइट के ऊपर ब्रॉन्सन रीड और पॉल ने खतरनाक हमला किया. कंपनी ने कुछ कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. विमेंस डिवीजन को भी प्राथमिकता दी गई. इस आर्टिकल में हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो WWE ने रेड ब्रांड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं.

विज्ञापन

द उसोज़ बन सकते हैं चैंपियन

WWE Raw में एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप वॉर रेडर्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में स्टाइल्स और ली ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद द न्यू डे भी रिंग में आए. इसके बाद जे उसो और जिमी उसो ने भी एंट्री की. जिमी ने कहा कि द उसोज़ ने अब टैग टीम डिवीजन में वापसी कर ली है. ऐसा लगता है कि अब उसोज़ भाइयों का दबदबा देखने को मिलेगा. जे और जिमी का स्टेयरडाउन भी स्टाइल्स और ली से हुआ. वहां से संकेत मिलते हैं कि द उसोज़ अब नए टैग टीम चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट कुछ समय तक एक्शन में नहीं दिखेंगे

मेन इवेंट में एलए नाइट को मिस्ट्री अटैकर की वजह से लोगन पॉल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड और पॉल ने नाइट के ऊपर जानलेवा हमला किया. दोनों ने नाइट को टेबल पर पटका. इतना ही नहीं रीड ने कार के ऊपर नाइट को सुनामी मूव देकर उनकी हालत खराब कर दी. WWE के इस कदम से पता चलता है कि नाइट कुछ समय तक अब WWE टीवी पर दिखाई नहीं देंगे.

विज्ञापन

सीएम पंक और ब्रॉन ब्रेकर की राइवलरी रहेगी खतरनाक

पिछले हफ्ते ब्रॉन ब्रेकर ने सीएण पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. पॉल हेमन ने कहा कि दोनों के बीच 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में टक्कर होगी. ब्रेकर अब पंक को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस हफ्ते भी ब्रेकर ने कुछ तगड़े बयान दिए. उन्होंने ये तक कह दिया कि एजे ली को अपने साथ ले जाएंगे. WWE ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि दोनों की राइवलरी काफी घातक होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 में आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WWE ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ