Brock Lesnar होंगे WWE से रिटायर? ये 5 ड्रीम मैच अब सिर्फ एक सपना बनकर रह जाएंगे
WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले होंगे. ब्रॉक लैसनर का भी शो में मैच बुक किया गया है. ये उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है. ऐसे में उनके कुछ ड्रीम मुकाबले फैंस को देखने को नहीं मिलेंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस अब धीरे-धीरे SummerSlam 2026 को लेकर उत्साहित हो रहे हैं. फैंस को 1 और 2 अगस्त को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ब्रॉक लैसनर का मैच भी वहां पर ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. कहा जा रहा है कि ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच हो सकता है. वो इसके बाद रिटायर हो जाएंगे. ऐसा हुआ तो फिर WWE में लैसनर के कुछ ड्रीम मैच फैंस को देखने को नहीं मिलेंगे. आइए आपको इन मुकाबलों के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
गुंथर
2 / 6ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. साल 2023 में इनके बीच मुकाबला होने वाला था, लेकिन कंपनी में प्लान में बदलाव कर दिया है. तब से दोनों का मैच अधर में लटका हुआ है. अब तो इस मैच का होना मुश्किल है. अगर लैसनर रिटायर होते हैं तो फिर ये मुकाबला फैंस के लिए सपना ही रह जाएगा. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू
3 / 6फैंस जेकब फाटू और ब्रॉक लैसनर के बीच भी ड्रीम मैच देखना चाहते हैं. फाटू ने अभी तक मेन रोस्टर में कमाल का काम किया है. खतरनाक मॉन्स्टर बनकर वो सामने आए हैं. लैसनर के साथ भी अब उनका मुकाबला शायद नहीं होगा. ये भी फैंस के लिए बड़ा झटका है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर
4 / 6एक वक्त कंपनी ने ब्रॉक लैसनर और ब्रॉन ब्रेकर का मैच फ्यूचर के लिए टीज किया था. अब ये भी अधर में लटक लग गया है. लैसनर की वजह से ब्रेकर को फायदा मिल सकता था. अब अगर समरस्लैम 2026 में लैसनर रिटायर होते हैं, तो फिर इस मुकाबले को भूलना ही बेहतर होगा. (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर
5 / 6ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच 2020 में एक मुकाबला हुआ था, लेकिन कोविड के कारण फैंस मौजूद नहीं थे. इस वजह से अभी भी दर्शकों के लिए ये एक ड्रीम मैच है. फैंस मैकइंटायर और लैसनर का मैच फुल क्राउड के बीच देखना चाहते हैं. लैसनर के रिटायर होते ही ये मुकाबला भी खत्म हो जाएगा. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन्सन रीड
6 / 6ब्रॉन्सन रीड के लिए 2025 शानदार रहा था. उन्होंने रोमन रेंस को मात दी थी. रीड और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच को लेकर भी फैंस में उत्साह है. रीड अगर रोमन को हरा सकते हैं, तो फिर वो लैसनर को भी टक्कर दे सकते हैं. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं लग रहा है. लैसनर के रिटायरमेंट के बाद ये ड्रीम मैच भी सपना ही रह जाएगा. (Photo: WWE.com)