Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE रिंग में Randy Orton की ‘क्रूरता’, दिवंगत रेसलर को जिंदा जलाकर मचाई थी खलबली, खतरनाक नजारा देख सहमे फैंस

WWE रिंग में रैंडी ऑर्टन अभी तक बड़े कारनामे कर चुके हैं. उन्होंने हमेशा अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है. 2020 में ऑर्टन ने एक रेसलर को रिंग में जिंदा जला दिया था, जिसके बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई. आइए आपको इस खास मोमेंट के बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 19, 2026 12:10
WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का कारनामा

Randy Orton: WWE में 2002 से रैंडी ऑर्टन लगातार काम कर रहे हैं. ऑर्टन को ज्यादातर उनके खतरनाक हील किरदार के लिए जाना जाता है. उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुछ ऐसे कारनामे किए हैं जिन्हें भूल पाना बहुत कठिन है. साल 2020 के अंत में ऑर्टन ने एक स्टार को रिंग में जिंदा जला दिया था. उस पल को देखकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी. ऑर्टन के इस खतरनाक कार्य को आज भी याद किया जाता है. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का अनोखा कारनामा

2020 में WWE में दिवंगत ब्रे वायट का द फीन्ड गिमिक काफी चर्चा में रहा था. बड़े स्टार्स के साथ उनकी राइवलरी रही थी. उनका मुखौटा पहना हुआ अलग कैरेक्टर था. रैंडी ऑर्टन के साथ भी वायट की दुश्मनी रही थी. वायट का साथ एलेक्सा ब्लिस ने दिया था. दिसंबर 2020 में हुए TLC इवेंट में फायरफ्लाई इनफर्नो मैच हुआ था. मैच की शर्त के अनुसार किसी के भी आग लग जाती तो वो हार जाता.

---विज्ञापन---

मैच शुरू होने के बाद फैंस को अंडरटेकर और केन के युग की याद आ गई. ऑर्टन और वायट रिंग के चारों ओर आग की लपटों के बीच मुकाबला कर रहे थे. ऑर्टन ने अपने करियर का बेहतरीन आरकेओ भी इस मैच में वायट को दिया था. दोनों के बीच जबरदस्त मैच रहा. मैच में ऑर्टन और वायट ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में ऑर्टन ने मुकाबला जीत लिया. उन्होंने मैच के बाद जो किया उसे देखकर सभी दंग रह गए थे. वायट रिंग के बीच में पड़े हुए थे. रैंडी ने उनके ऊपर तेल डाला और आग लगा दी. इस दौरान वायट रिंग में पूरी तरह जलते हुए नज़र आए. इसके बाद दोनों की स्टोरीलाइन को खत्म कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें:-रिंग के पीछे का कड़वा सच! Ronda Rousey ने खोली WWE की पोल, आगे बढ़ने के लिए होती है ‘अश्लील डिमांड’?

---विज्ञापन---

ब्रे वायट का हो गया निधन

ब्रे वायट ने WWE में जबरदस्त काम किया. वो अलग-अलग कैरेक्टर्स में नज़र आए. बहुत वायट की दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी. अगस्त 2023 में वायट का 36 साल की उम्र में निधन हो गया था. दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. वायट ने अपने छोटे से रेसलिंग करियर में खूब उपलब्धियां हासिल कीं. आज भी कई रेसलर्स उन्हें अपने अंदाज में रिंग में ट्रिब्यूट देते रहते हैं.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच बुक करना बड़ी गलती है, बुरे फंसे Triple H!

First published on: Mar 19, 2026 12:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.