97 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदेगा ये WWE रेसलर! कंपनी के सबसे बड़े 'विलेन' ने प्लान किया लीक

कंपनी ने बिक्री के लिए प्राइवेट जेट रखा हुआ है. WWE का एक फेमस स्टार अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि वो इस जेट को खरीदने जा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि पूर्व चैंपियन ने क्या बयान दिया.

WWE

WWE स्टार का बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)

Logan Paul: WWE में इस समय कई रोमांचक चीजें चल रही हैं. समरस्लैम का बिल्डअप हो रहा है. वीकली एपिसोड में मजा आ रहा है. खैर एक मजेदार खबर सामने आ रही है. WWE ने अपना एक जेट बिक्री के लिए रखा है. कंपनी का एक बड़ा हील इसे खरीदने की तैयारी में है. उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल के जरिए ये बात सभी को बताई है. इस जेट की कीमत जानकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि किसने इतना बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

WWE स्टार का बड़ा बयान

लोगन पॉल बहुत बड़े यूट्यूबर हैं. साथ ही साथ वो अब WWE के हील रेसलर भी बन चुके हैं. लोगन द विज़न ग्रुप का हिस्सा बने हुए हैं. अपने व्लॉग में लोगन ने बताया कि WWE का एक फेमस प्राइवेट जेड बिक्री के लिए रखा गया है, जिसकी कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 97 करोड़) है. उन्होंने कहा, “चलो WWE का जेट खरीदते हैं. ये अभी बिक्री के लिए आया है. इसकी कीमत करीब 10 मिलियन डॉलर है. ये वो ही प्लेन है जिसे हम हर बार जाते समय देखते हैं. ये सबसे बड़े हील वाला काम है. WWE का जेट खरीद लो. मैं WWE जेट खरीदने वाला हूं”.

विज्ञापन

लोगन पॉल को लगा बड़ा झटका

लोगन पॉल ने बतौर हील रेसलर अभी तक बढ़िया काम किया है. कंपनी ने उन्हें पुश भी दिया. उन्हें फैंस खूब बू करते हैं. हालांकि, पिछले कुछ महीने उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं. इंजरी के कारण उन्हें इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा है. ऑस्टिन थ्योरी के साथ वो वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन थे. चोट की वजह से उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था. बीच-बीच में वो टीवी पर दिखाई दे रहे हैं. देखना होगा कि अब वो मैच लड़ते हुए कब दिखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ