जब WWE के करियर किलर ने Goldberg का घोंटा गला, थम गई थी फैंस की सांसें, आखिरी हार पर खूब बहे आंसू
रेसलिंग की दुनिया में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने WWE में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. एक साल पहले दिग्गज ने अपने करियर आखिरी मैच लड़ा था. आइए आपको बताते हैं कि उनके आखिरी मैच में क्या-क्या हुआ.

Goldberg: प्रोफेशनल रेसलिंग में गोल्डबर्ग का करियर शानदार रहा. WCW में उन्होंने जबरदस्त काम किया. बहुत कम लोग उन्हें हरा पाए. इसके बाद WWE में भी वो छाए. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. उनके कुछ तगड़े मैचों को आज भी याद किया जाता है. खैर आज से एक साल पहले गोल्डबर्ग ने अपने चाहने वालों का दिल तोड़ा था. उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़कर संन्यास लिया. अपने घरेलू समर्थकों के बीच वो रिटायर हुए. आइए आपको बताते हैं कि उनके मुकाबले में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)
गोल्डबर्ग का आखिरी मैच कहां हुआ?
2 / 6गोल्डबर्ग ने 2024 में ऐलान किया था कि वो 2025 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. कंपनी ने भी उनके लिए प्लान बनाया. 12 जुलाई 2025 को (भारत में 13 जुलाई) Saturday Night's Main Event का आयोजन एटलांटा जॉर्जिया में हुआ था. वहां पर गोल्डबर्ग ने अंतिम मैच लड़कर रिटायरमेंट लिया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE में The Great Khali के दिमाग में कैसे आया ‘पंजाबी प्रिजन मैच’ का खौफनाक आइडिया? भारतीय दिग्गज ने खोला राज
गोल्डबर्ग का आखिरी मैच किसके साथ हुआ?
3 / 62024 में हुए बैड ब्लड इवेंट में गुंथर ने गोल्डबर्ग की जमकर बेइज्जती की. दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन ट्रिपल एच ने रोक दिया. वहां से संकेत मिल गए थे कि दोनों का मुकाबला होगा. WWE ने गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच गुंथर के साथ ही बुक किया. गुंथर ने गोल्डबर्ग के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. (Photo: WWE.com)
दोनों के बीच हुआ तगड़ा मैच
4 / 6गुंथर और गोल्डबर्ग के बीच तगड़ा मैच हुआ. खासकर गोल्डबर्ग ने शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया और गुंथर के मूव्स को काउंटर किया. गुंथर ने उन्हें कई बार चॉप्स भी लगाए. गोल्डबर्ग ने उन्हें स्पीयर और जैकहैमर मूव्स लगाए. गुंथर ने गोल्डबर्ग के परिवार की बेइज्जती भी की. (Photo: WWE.com)
गोल्डबर्ग की हुई हार
5 / 6गोल्डबर्ग ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने उन्हें अपने स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा लिया था. उन्होंने लगातार दिग्गज का गला घोंटने की कोशिश की. अंत में गोल्डबर्ग को हार का सामना करना पड़ा. करियर के अंतिम मैच में मिली हार से वो निराश थे. (Photo: WWE.com)
गोल्डबर्ग ने दी स्पीच
6 / 6आखिरी मैच के बाद गोल्डबर्ग ने फैंस को संबोधित किया. हालांकि, WWE ने इसे बीच में ही काट दिया था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद भी छिड़ा था. खुद गोल्डबर्ग भी इस बात से खुश नहीं थे. उन्होंने सभी को धन्यवाद किया. खासतौर पर गोल्डबर्ग ने फैंस को शुक्रिया किया. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw में होगी Roman Reigns-Brock Lesnar की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश