WWE में Roman Reigns क्यों हैं सबसे बड़े चीटर? इन 5 बड़े मौकों पर धोखे से जीता मैच
WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रह चुके हैं. बतौर हील उनका काम शानदार रहा. रेंस को कई लोग चीटर भी कहते हैं क्योंकि उन्होंने धोखे से मैच जीते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेंस ने ऐसा कब किया.

Roman Reigns: अगस्त, 2020 से पहले रोमन रेंस को फेस के रूप में बहुत पुश दिया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्हें बाद में बतौर हील काफी उपबल्धियां हासिल की. उनके कारनामे इतने बड़े हैं कि फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. रेंस ने कई बार जीत के लिए अलग तरह के हथकंडे अपनाए. कहा जाए तो उन्होंने क्लीन तरीके से जीत दर्ज नहीं की. इस वजह से उन्हें चीटर भी कहा जाता है. यहां हम पांच बड़े मौकों की बात करेंगे जब ट्राइबल चीफ ने धोखे से विरोधी को मात दी. (Photo: WWE.com)
WWE Clash at the Castle 2022
2 / 6WWE Clash at the Castle 2022 में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी. इस मैच को कोई नहीं भूल सकता है. मैच में जीत के प्रबल दावेदार मैकइंटायर थे. ऐसा लग रहा था कि वो मुकाबला जीत जाएंगे. अचानक सोलो सिकोआ ने वहां पर आकर मैकइंटायर का पांव खींच दिया. मैकइंटायर ध्यान भटक गया. रेंस ने पीछे से मैकइंटायर को स्पीयर मारकर पिन किया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania 39
3 / 6WWE WrestleMania 39 के दूसरे दिन मेन इवेंट में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया था. इस मैच में सभी को पता था कि रोड्स जीत जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेफरी ने पहले मैच से सोलो सिकोआ को बाहर कर दिया था. हालांकि, अंत में सिकोआ ने चुपचाप आकर कोडी को समोअन स्पाइक लगा दिया. ये चीज रेफरी देख नहीं पाए. इस तरह चीटिंग से रोमन को जीत मिल गई. इस मैच में रेंस के अन्य साथियों ने भी दखलअंदाजी की थी. (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel 2021
4 / 6WWE Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. इस मैच में लैसनर का दबदबा देखने को मिला. मैच में पॉल हेमन ने टाइटल रिंग में फेंक दिया था. लैसनर को वो टाइटल मिला. उसोज़ ने आकर लैसनर को सुपरकिक लगाई. रेंस ने टाइटल से लैसनर पर हमला कर दिया. नया रेफरी इन सब चीजों को नहीं देख पाया. इस वजह से धोखे से रेंस को जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania 37
5 / 6WWE WrestleMania 37 में भी रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ मैच में चीटिंग की थी. मुकाबले के अंत में ऐज पूरी तरह से हावी हो गए थे. लगा था कि ऐज जीतेंगे लेकिन जे उसो ने आकर उनके ऊपर हमला कर दिया. इसका फायदा रेंस को मिला. उन्होंने चेयर से धोखे से ऐज पर अटैक कर दिया. इस वजह से ही उन्हें जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble 2021
6 / 6Royal Rumble 2021 में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था. इस मैच में ओवेंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. मुकाबले में रेंस ने रेफरी पर भी चीटिंग से हमला किया. उन्होंने अंत में ओवेंस के ऊपर लो-ब्लो लगाया. ये चीज कोई देख नहीं पाया. इसके बाद ओवेंस खड़े नहीं हो पाए. रेंस को धोखे से जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)