WWE Night of Champions 2026 से पहले 44 साल के मशहूर रेसलर का निधन, रेसलिंग वर्ल्ड में शोक की लहर

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होने वाला है. इससे पहले एक बुरी खबर फैंस के लिए आ रही है. फेमस स्टार का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है. आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

WWE

फेमस रेसलर का निधन (Photo: WWE.com)

Joe Doering Dead: WWE में इस समय Night of Champions 2026 की तैयारियां चल रही हैं. 27 जून को सऊदी अरब में जबरदस्त शो देखने को मिलेगा. कंपनी ने छह बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. वहां पर चौंकाने वाले सरप्राइज भी मिल सकते हैं. खैर इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले बुरी खबर सामने आ रही है. एक फेमस रेसलर का निधन हो गया है. 44 साल की छोटी उम्र में वो कैंसर की जंग हार गए हैं. उनकी मौत की न्यूज के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया है.

विज्ञापन

WWE Night of Champions 2026 से पहले बड़ा झटका

जो डोरिंग का ब्रेन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो या है. वो 44 साल के थे. उन्होंने कम उम्र में ही रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया था. AJPW और TNA से उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली. उनके जबरदस्त एक्शन से फैंस खुश हो जाते थे. उन्होंने WWE के डेवलपमेंट टेरिटरी फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग में भी कुछ समय बिताया. डोरिंग को सबसे पहले 2016 में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था. उन्होंने इस बीमारी को मात देकर जल्द ही रिंग में वापसी की. इसके बाद 2022 में दूसरा और 2025 में तीसरा ब्रेन ट्यूमर पाया गया. इस वजह से उन्हें हॉस्पिस केयर जाना पड़ा. इस शुक्रवार को उनका निधन हो गया. खैर डोरिंग का चले जाने रेसलिंग के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वो अपने करियर में और भी बड़े कारनामे कर सकते थे.

विज्ञापन

WWE Night of Champions 2026 में होंगे बड़े मुकाबले

Night of Champions 2026 में कंपनी ने बड़े मुकाबले रखे हैं. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच वहां पर होगा. जो भी जीत हासिल करेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इसके अलावा सैथ रॉलिस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच स्टील केज मैच तय किया गया है. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और गुंथर के बीच टक्कर होगी. ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इसके अलावा वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए जेड कार्गिल और टिफनी स्ट्रेटन के बीच टक्कर होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ