WWE SmackDown रिजल्ट्स, 26 जून, 2026: Roman Reigns का उड़ा भद्दा मजाक, फेमस ग्रुप टूटकर हुआ चूर-चूर

WWE SmackDown का शो धमाकेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी तगड़ा सैगमेंट हुआ. शो की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 11
wwe

WWE SmackDown Results: Night of Champions 2026 से पहले WWE SmackDown के शो का सफल समापन हो गया है. लंदन में दर्शकों को बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी ने पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. इस शो को पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया था. मेन इवेंट में इस बार खूब बवाल मचा. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया गया. कहानियों को सही अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट2 / 11

ट्रिक विलियम्स ने फैंस की तारीफ की. उन्होंने लैश लीजेंड के साथ शादी को लेकर खुशी जताई. उन्होंने Night of Champions में रिकी सेंट्स को हराने की बात भी कही. रिकी सेंट्स ने भी आकर कहा कि वो विलियम्स के टाइटल रन को खत्म करेंगे. अंत में रिकी ने विलियम्स और लिल यॉटी पर धोखे से हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 11

बी-फैब और मीचीन का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. ब्लिस और टिफनी की केमिस्ट्री शानदार रही. मैच में जेड कार्गिल ने दखलअंदाजी की. इस वजह से टिफनी और ब्लिस को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद टिफनी और एलेक्सा पर हमला हुआ. उन्हें बचाने के लिए चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ के ग्रुप का अंत

सोलो सिकोआ के ग्रुप का अंत4 / 11

सोलो सिकोआ की बैकस्टेज टामा टोंगा और टाला टोंगा से बातचीत हुई. टामा और टाला बहुत नाराज सिकोआ से दिखे. कुछ देर बात होने के बाद दोनों ने कहा कि वो ग्रुप से अब बाहर हैं. सिकोआ अब अकेले पड़ गए हैं. उनके ग्रुप का दुखद अंत हो गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच

AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच5 / 11

रे फीनिक्स और नाथन फ्रेजर के बीच AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. अंत में तगड़े मुकाबले में जीत हासिल कर फीनिक्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट का सैगमेंट6 / 11

एलए नाइट ने Raw में जिमी उसो के ऊपर मिली जीत के बारे में बात की. उन्होंने सोलो सिकोआ का जिक्र भी किया. सिकोआ ने एंट्री की. सिकोआ और नाइट ने ब्लडलाइन की बात की. दोनों ने रोमन रेंस का मजाक उड़ाया. सिकोआ ने नाइट को हाथ मिलाने का ऑफर दिया. नाइट इसके लिए नहीं माने. उन्होंने कहा कि वो अकेले ही ब्लडलाइन को खत्म करेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पेज का मुकाबला

पेज का मुकाबला7 / 11

पेज का मैच जेसी जेन के साथ हुआ. पेज ने लंबे समय बाद सिंगल मैच लड़ा. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में जेन के साथियों ने भी दखलअंदाजी की. अंत में पेज ने जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच 8 / 11

डेनहाउजेन और मैट कार्डोना का मुकाबला लॉस गार्जा के साथ हुआ. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. द मिज़ और किट विल्सन की मदद से डेनहाउजेन और कार्डोना ने अंत में जबरदस्त जीत प्राप्त की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेड कार्गिल का मैच

जेड कार्गिल का मैच9 / 11

जेड कार्गिल का मुकाबला चेल्सी ग्रीन के साथ हुआ. इस मैच में कार्गिल ने जीत हासिल की. मैच के बाद भी कार्गिल ने ग्रीन पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए टिफनी और एलेक्सा आईं. इसके बाद बी-फैब और मीचीन ने भी कदम रखा. अंत में कार्गिल ने टिफनी को जेडेड मूव लगाकर अपना दबदबा बनाया. (Photo: WWE.com)

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच10 / 11

जूलिया का मुकाबला कियाना जेम्स के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में जूलिया ने जीत हासिल की. मैच के बाद ब्लैक मोनरो ने एंट्री की उन्होंने जूलिया के ऊपर हमला कर अपने खतरनाक मूव्स लगाए. उन्हें देखकर फैंस भी खुश हुए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट11 / 11

मेन इवेंट में पहले कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच बात हुई. इसके बाद गुंथर और जे उसो भी आए. इन सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. ओबा फेमी ने भी एंट्री की. वहां पर जे ने कोडी को किक मार दी. गुंथर ने आकर उसो पर हमला किया. सैमी ने गुंथर पर टाइटल से हमला किया. कोडी ने आकर सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया. अंत में कोडी और फेमी का फेस-ऑफ हुआ. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन