5 WWE स्टार्स जिनका Night of Champions 2026 में वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE Night of Champions 2026 में फैंस को बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ट्रिपल एच ने जरूर बड़े प्लान बनाए होंगे. हालांकि, कुछ स्टार्स की वापसी सऊदी अरब में मुमकिन नहीं लग रही है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. सऊदी अरब में 27 जून को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने छह बड़े मुकाबले इस बार रखे हुए हैं. समरस्लैम 2026 के आयोजन में भी कम समय बचा हुआ है. इस लिहाज से  Night of Champions 2026 में फैंस ने कुछ स्टार्स की वापसी की उम्मीद लगाई है. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जिनकी वापसी  Night of Champions 2026 में काफी मुश्किल लग रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक2 / 6

सवाल ये है कि नाइट ऑफ चैंपियंस में सीएम पंक आकर क्या करेंगे. वो किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं. ना ही उन्हें सऊदी अरब से कोई कहानी मिलने वाली है. रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार पंक नज़र आए थे. इसके बाद से वो गायब हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में भी उनकी वापसी बहुत मुश्किल है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर3 / 6

रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से अभी तक टीवी पर ड्रू मैकइंटायर दिखाई नहीं दिए हैं. हाल ही में उनकी वापसी की खबरें सामने आई थीं. अब कहा जा रहा है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फैंस उनकी वापसी का भी इंतजार कर रहे हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में उनका वापस आना भी मुश्किल लग रहा है. (Photo: WWE.com)

द रॉक

द रॉक4 / 6

द रॉक से WWE फैंस नाराज चल रहे हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक टीवी पर वो दिखाई नहीं दिए हैं. कई लोगों ने नाइट ऑफ चैंपियंस में उनकी वापसी की उम्मीद लगाई है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है. मौजूदा कंडीशन को देखते हुए उनका आना बहुत मुश्किल है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H सावधान! WWE Night of Champions 2026 में हुई ये 5 गलतियां तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर5 / 6

स्टेफनी वकेर भी कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गई थीं. ऐसा लगता है कि उनकी चोट काफी गंभीर है और वो शायद अभी वापसी नहीं करेंगी. नाइट ऑफ चैंपियंस में उनका आना भी मुश्किल है. उनका वहां पर आना बनता भी नहीं है क्योंकि फैंस का ज्यादा समर्थन प्राप्त नहीं होगा. (Photo: WWE.com)

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन6 / 6

रैंडी ऑर्टन रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से टीवी से गायब चल रहे हैं. सऊदी अरब के फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, दर्शकों को शायद इस बार उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा. नाइट ऑफ चैंपियंस में ऑर्टन वापसी नहीं करेंगे. स्टोरी के हिसाब से तो ये काम काफी मुश्किल लग रहा है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Brock Lesnar के फैंस के लिए बड़ी खबर, एक शर्त पर WWE Night of Champions 2026 में हो सकती है एंट्री!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन