Jacob Fatu: WWE में खूंखार रेसलर जेकब फाटू अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पिछले साल जून में उन्होंने WWE में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कंपनी ने भी उन्हें सही अंदाज में आगे बढ़ाया है. आप सभी जानते हैं कि फाटू जिंदा कीड़े खाने वाले दिग्गज बूगीमैन के बहुत बड़े फैन हैं. बूगीमैन को हर कोई जानता है. कीड़ों और डरावनी एंट्री के लिए वह जाने जाते थे. फैंस उन्हें देखकर डर जाते थे. इस बार फाटू और बूगीमैन का रीयूनियन देखने को मिला है.
जेकब फाटू ने दिग्गज को लगाया गले
जेकब फाटू ने इस बार सभी का याद दिला दिया है कि रेसलिंग मार-धाड़ से बढ़कर यह एक परिवार है. WWE ने हाल ही में फाटू और बूगीमैन की एक बैकस्टेज की क्लिप शेयर की. दोनों शानदार अंदाज में मिले. इस बार इनके बीच कोई नाटक नहीं था बल्कि गर्मजोशी थी. फाटू ने दिग्गज को गले लगाया और कहा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. फाटू की यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
फाटू ने बूगीमैन को लेकर कहा,”यह बहुत बड़ी बात है. एक प्यार. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. जब मेरे लिए प्यार की बात आती है तो अंकल ने हमारे के लिए कुछ नहीं किया. बस हमारा मार्गदर्शन किय और हमें रास्ते में प्यार के अलावा कुछ नहीं दिखाया. मैं भावुक नहीं होना चाहता हूं. लेकिन WWE से पहले मैं इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहा था, और यह एक बड़े भाई थे जो हमेशा मेरे साथ वहां थे. बस प्यार के अलावा कुछ नहीं”.
ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी WWE मैच में शामिल होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, फेमस स्टार ने ठोका दावा
जेकब फाटू चल रहे हैं एक्शन से बाहर
जेकब फाटू के लिए पिछले कुछ महीने सही नहीं रहे हैं. ज्यादातर वह टीवी से बाहर ही रहे हैं. उन्हें इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है. हाल ही में हुए SmakDown के एक एपिसोड में फाटू के ऊपर बैकस्टेज किसी ने खतरनाक हमला कर दिया था. इसके बाद से टीवी पर फाटू नज़र नहीं आए हैं. अब ऐसा लगता है कि अगले साल ही टीवी पर उनकी वापसी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें:-1 नवंबर, 2025 को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event के एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines